बेहजम-खीरी।क्षेत्र में लेवर समस्या से परेशान एक किसान ने एक गेहूं काटने की मशीन लाया है।वह इस समय क्षेत्र देखने का आकर्षण बनी हुई है।बेहजम ब्लॉक के पड़री गाँव मे रहने वाले अमित बाजपेई किसान से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने गेंहूँ कटवाने के लिए जब अपने गांव में मज़दूरो से बात कही।तो गांव के मजदूरों ने यह कहकर ताल दिया किया।अभी टाइम नही हैं।और दूसरे लोगो के गेहूं काट रहे हैं।और कटाई भी इतनी ज्यादा थी।जो कुछ होगा वह तो लेवर ही ले जाएंगे।क्योंकि इस बार तेज आंधी और ओलो से गेंहूँ की फसल सब गिर गयी हैं।इस लिए फसल काटने वाले लेवर ही नही मिल रहे जो मिल रहे वह बहुत महंगी कटाई ले रहे हैं।इस किसान ने बताया रात उसने अपने नेट पर खोजा तो एक दो मशीन दिखाई पड़ी।तब उसने उन्ही नम्बरो व मेल से संपर्क करके यह बीसीएस मशीन मंगवाई हैं। यह पहले इटली से पंजाब आ आयी हैं। बाद में इसको यहां लाया गया हैं।यह खड़ी फसल को काट देती हैं।साथ मे कटी फसल का छोटा बोझ भी बांध देती है। इसमें एक घंटे में एक एकड़ से ज्यादा गेंहूँ की फसल की कटाई की जा सकती हैं।इस मशीन को देखने दूर दूर से लोग देखने आ रहे है।
No comments:
Post a Comment