राजस्थान से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा के लिए निर्वाचित

राजस्थान
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को सोमवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित किया गया। मुख्यमंत्री गहलोत ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। गहलोत ने लिखा कि मैं पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।
इससे पहले 13 अगस्त को मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरा था। नामांकन के वक्त सीएम अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और अविनाश पांडे मौजूद थे। राजस्थान में भाजपा के यूनिट प्रमुख मदनलाल सैनी के निधन के बाद खाली हुई सीट से कांग्रेस मनमोहन सिंह को राज्यसभा जाएंगे।
असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रहे
डॉ. मनमोहन सिंह का राज्यसभा में कार्यकाल 14 जून को खत्म हो गया था। वह असम से लगातार पांच बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। डॉ. सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 10 साल तक राज्यसभा में अगुआई की जबकि 6 साल विपक्ष के नेता भी रहे। वे आखिरी बार 2013 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।
सीएम गहलोत का ट्वीट किया- मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुने जाने की बधाई देता हूं। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उनका अनुभव और ज्ञान प्रदेश की जनता के लिए लाभदायक साबित होगा।