जब जब जिस युग में धर्म घटा तब तब प्रभु ने अवतार लिया

नोएडा  हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाए जाने की तैयारियां जोरों पर हैं  कहीं  कल ही जन्माष्टमी मना ली गई तो कहीं आज उसकी तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं चारों ओर  भगवान श्री कृष्ण की झांकी बनाई जा रही है देवकी की आठवीं संतान  देवकीनंदन  माखनचोर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव  आज देशभर में एक अलग ही रंग में नजर आने वाला है  मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 66 ममुरा के हाथी मंदिर और उसके आसपास लगभग सभी मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारियां  हो रही है  कहते हैं जब जब  धर्म घटता है  और पाप अनाचार दुराचार बढ़ने लगता है तब तब प्रभु किसी ना किसी रूप में पृथ्वी पर अवतरित होते हैं और पापियों का नाश करके अपने भक्तों का उद्धार करते हैं देवकी  की आठवी संतान माखन चोर  भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव मे एक अलग ही क्रान्ति झलक रही है जरा सोचिए अगर भगवान ने कलयुग में जन्म ले लिया तो दुष्टो,पापी वा आतताईयो का क्या हाल होगा। उनको अपनी जान बचानी भारी पड़ जाएगी होना भी यही चाहिये।  क्यो कि भगवानको जन्म तो लेना  ही हैं। आज नहीं तो कल  क्योंकि  जिस तरीके से पृथ्वी पर पाप बढ़ता जा रहा है इंसान इंसान का दुश्मन बनता जा रहा है लोग अपने स्वार्थ के कारण किसी को भी नीचा दिखाने और नुकसान करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसका सीधा सा अर्थ यह है कि एक न एक दिन प्रभु को जन्म लेना ही पड़ेगा   जब जब होई  धर्म की हानि बाड़े अधर्म असुर अभिमान  तब तब धारी प्रभु  मनुजा शरीरा हर्रई सदा सज्जन की पीड़ा बताते चलें कि नोएडा के सेक्टर 50 स्थिति एक प्ले स्कूल डे केयर के बच्चों ने शुक्रवार को ही जन्माष्टमी का प्रोग्राम कर लिया है बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की झांकी के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया बच्चों ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित लघु फिल्म देखी और कहानियां भी सुनी जिसके बाद हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष किया गया इसके अलावा भी नोएडा में जगह-जगह मंदिरों में और घरों में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।