अरुण जेटली के निधन से राजनीत का एक अध्याय खत्म

भारतीय जनता पार्टी  के पूर्व वित्त मंत्री  अरुण जेटली  का  आज निधन हो गया  वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में काफी दिनों से  भर्ती थे  इससे पहले जेटली की हालत शुक्रवार को बिगड़ गई थी। जिसके बाद  भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता  का हाल चाल चाल जानने एम्स गए थे  जिसके बाद  बिहार के  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार भी उनका हालचाल लेने  एम्स गए थे  इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  और भारतीय होम मिनिस्टर  अमित शाह  उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एल के आडवाणी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को अस्पताल जाकर जेटली का हालचाल जाना था। बताते चलें कि जेटली  पिछले  काफी समय से  किडनी  और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से  लड़ रहे थे और  पिछले  9 तारीख से दिल्ली के एम्स में  भर्ती थे उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली पिछले कई दिनों से  उनके  स्वास्थ्य पर डॉक्टरों ने कोई स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया है। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ा था।