जब चिदम्बरम के घर दीवाल फांदकर घुसी सीबीआई

दिल्ली के जोरबाग स्थित पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम  के आवास पर सीबीआई  कोठी की दीवाल फांद कर कर चिदंबरम  को गिरफ्तार करने पहुंच गई जिसके बाद उनके निवास पर  लगभग 2 घंटे  हाई वोल्टेज  ड्रामा चलता रहा चिदंबरम के घर  सीबीआई के आने के बाद  सीबीआई के पीछे पीछे ई डी  और दिल्ली पुलिस  की टीम भी चिदम्बरम के आवास पहुंच गई उसके बाद  चिदंबरम  को गिरफ्तार कर  सीबीआई हेड क्वार्टर  लाया गया  बताते चलें कि पूर्व मंत्री  पी चिदंबरम  ने 2011 में उसी सीबीआई हेड क्वार्टर की  का  उद्घाटन भी  कर चुके हैं जिसमे उन्हें रक्खा गया

बताते चले कि काफी समय से आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की और खुद को निर्दोष बताया था उसके बाद जैसे ही पूर्व वित्त मंत्री अपने आवास जोर बाग पहुंचे पीछे से सीबीआई पहुंच गई उसके बाद पुलिस और उनके साथ ईडी की टीम भी पहुंची थी जिसके बाद चिदंबरम के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी घटनास्थल का  माहौल  कुछ इस तरह कैसे बन गया था  कि लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर  पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं किया जाएगा अगर किया जाएगा तो कौन सी टीम उन्हें गिरफ्तार करेगी  यही सब लगभग 2 घंटे तक जमा चलता रहा नारेबाजी शुरू कर दी

ताजा जानकारी के अनुसार, पी चिदंबरम के मेडिकल चेकअप के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसके बाद होने अदालत में पेश किया जाएगा  बताते चलें कि गिरफ्तार होने से पूर्व  उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, के साथ  कांग्रेस के बड़े नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद थे।