हड़ताल पर रहे EPFO भविष्यनिधि कर्मी

Hari om
कानपुर नगर, आल इण्डिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के अवाहन पर ईपीएफ स्टाफ यूनियन उत्तर प्रदेश रीजन कानपुर के तत्वाधान में बुधवार को भविष्य निधि कर्मी अपनी 8 सूत्रीय मांगो के समर्थन में हडताल पर रहे।
जानकारी देते हुए यूनियन अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हडताल के कारण आज दावो का निस्तारित नही हो सका। ज्ञात हो कि प्रतिदिन 200 से 250 दावो का निस्तारण होता था। इसी तरह 7 आ 14 बी के केसों में भी अलगी तारीख दी गयी। फेडरेशन के उपाध्यक्ष एवं यूनियन के महामंत्री उमेश कुमार शुक्ला ने बताया देश में 85 प्रतिशतर कर्मचारी आज हडताल पर है।
उक्त अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्तवीवीबी सिंह ने कर्मचारियों से हडताल वापस लेने की अपील कि जिसे वहां उपस्थित कर्मचारियों ने नही माना। सभा को राजीव झा, मुन्ना पांडेय, रमाकंात शर्मा, धीरज श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, राजीव तिवारी, राजेश बाबा, पुष्पेन्द्र वर्मा,
संतोष निगम, वेद प्रकाश त्रिवेदी, गजेन्द्र तिवारी, तनवीर अहमद, सुनील जयसवाल, सुभाष चंद आदि ने सम्बोधित किया