प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रैली वास लोग प्रतियोगिता का आयोजन






hari om
कानपुर नगर, कानपुर विधा मंदिर महिला महाविधालय, स्वरूप नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय नयी तालीम सप्ताह के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान पर व्याख्यान पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया।
             इस अवसर पर प्रचार्या डा0 मृदुला शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने लिए बहुत से कारण जिम्मेदार है जिमसें प्लास्टिक एक बहुत बडा खतरा बनकर उभरा है। डा0 निशा पाठन के कहा सतर्कता और जागरूकता दो बेहद जरूरी चीजें है जिसे प्लास्टिक के खिलाफ अपनया जा सकता हैं प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक देश को पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक कुक्त बनाने की योजना रखी है जिसकी शुरूआत 2 अक्टूबर गांधी जंयती से होगी। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी तथा इस विषय पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।