आज का हिंदू पंचांग 10 अक्टूबर 2019








🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~
 🌞पं. विष्णु जोशी 7905156547
⛅ *दिनांक 10 अक्टूबर 2019*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076 (गुजरात. 2075)*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - शरद*
⛅ *मास - अश्विन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - द्वादशी शाम 07:52 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा 11 अक्टूबर रात्रि 02:15 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - गण्ड 11 अक्टूबर रात्रि 02:40 तक तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:41 से शाम 03:08 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:33*
⛅ *सूर्यास्त - 18:17*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यापार में वृद्धि हेतु* 🌷
👉🏻 *रविवार को गंगाजल लेकर उसमें निहारते हुए २१ बार गुरुमंत्र जपें, गुरुमंत्र नहीं लिया हो तो गायत्री मंत्र जपें | फिर इस जल को व्यापार-स्थल पर जमीन एवं सभी दीवारों पर छिडक दें | ऐसा लगातार ७ रविवार करें, व्यापार में वृद्धि होगी |*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *करोडो गौ दान का फल* 🌷
🙏🏻 *सात धामों में द्वारका धाम । मोक्षदायी नगरियों में*
🌷 *अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवन्तिका। पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायका:||*
 🙏🏻 *और पश्चिम की तरफ सिर करके जो  द्वारका का सुमिरन करते हुये स्नान करता है तो उसे करोडो गोदान फल मिलता है |*
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *शरद पूनमः चन्द्र-दर्शन शुभ* 🌷
🙏🏻 *इस रात को हजार काम छोड़कर 15 मिनट चन्द्रमा को एकटक निहारना। एक-आध मिनट आँखें पटपटाना। कम-से-कम 15 मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा करो तो हरकत नहीं। इससे 32 प्रकार की पित्तसंबंधी बीमारियों में लाभ होगा, शांति होगी।*
🌙 *फिर छत पर या मैदान में विद्युत का कुचालक आसन बिछाकर लेटे-लेटे भी चंद्रमा को देख सकते हैं।*
👁 *जिनको नेत्रज्योति बढ़ानी हो वे शरद पूनम की रात को सुई में धागा पिरोने की कोशिश करें।*
🙏🏻 *इस रात्रि में ध्यान-भजन, सत्संग कीर्तन, चन्द्रदर्शन आदि शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए अत्यन्त लाभदायक है।*
🌙 *शरद पूर्णिमा की शीतल रात्रि में (9 से 12 बजे के बीच) छत पर चन्द्रमा की किरणों में महीन कपड़े से ढँककर रखी हुई दूध-पोहे अथवा दूध-चावल की खीर अवश्य खानी चाहिए। देर रात होने के कारण कम खायें, भरपेट न खायें, सावधानी बरतें।*
💥 *विशेष ~ 13 अक्टूबर 2019 रविवार को शरद पूनम है ।*
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏