प्रथम शकील बदायूनी स्मृति महोत्सव 12 एवं 13 अक्टूबर को बदायूँ में



बदायूँ गौरव क्लब ,बदायूँ गौरव महोत्सव एवं शकील बदायूँनी स्मृति क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रथम शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव 12 एवं 13 अक्टूबर को नगरपालिका हॉल बदायूँ में सम्पन्न होगा।बदायूँ गौरव क्लब एवं शकील बदायूँ स्मृति क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूँ गौरव महोत्सव का विशेष सत्र शकील बदायूँनी स्मृति महोत्सव के समस्त कार्यक्रम बदायूँ जनपद का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले प्रख्यात गीतकार शकील बदायूँनी को समर्पित रहेंगे।महोत्सव के संरक्षक दिनेश शर्मा एवं  नवीन सक्सेना  ने बताया कि महोत्सव का उदघाटन प्रातः 9 बजे शेखुपुर विधायक धर्मेन्र्द शाक्य उर्फ पप्पू भइया ,भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य करेंगे।महोत्सव के संयोजक हिलाल बदायूँनी एवं अलंकार तोमर ने बताया कि उदघाटन के पश्चात शकील शकील बदायूँनी समाज शिरोमणि अवार्ड, बदायूँनी नेशनल अवार्ड,शकील बदायूँनी राज्य अवार्ड,शकील बदायूँनी बदायूँ अवार्ड देश एवं प्रदेश स्तर पर बदायूँ का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को प्रदान किये जायेंगे।महोत्सव के संयोजक करुणेश राठौड़ एवं रफत खान ने बताया कि महोत्सव में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक गायन प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता,रंगोली प्रतियोगिता,काव्य लेखन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले आयोजित होगा।2 से 5 बजे तक नृत्य प्रतियोगिता,नाटक प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले आयोजित होगा।इसके पश्चात शाम 6 बजे से 9 बजे तक दी एक्स फैक्टर कांसेप्ट मॉडलिंग शो का आयोजन ऋतुराज खुसारिया के नेतृत्व में किया जाएगा।महोत्सव के संयोजक कौशल राठोड़ एवं निशांत पाठक ने बताया कि रात्रि 9 बजे से आल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे लखनऊ ,बरेली,पीलीभीत,दिल्लीे,शाहजहांपुर से  कवि एवं शायर सम्मिलित होंगे।13 अक्टूबर को   सुबह 9 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर अमित दीक्षित,हरीश सक्सेना,आस मोहम्मद,के जमशेद,रजा खान,शैलेन्द्र मिश्रा,पवन शंखधार,मुज्तबा हसन,विष्णु प्रकाश मिश्रा,राहुल शाक्य,रितेश उपाध्याय,सचिन सूर्यवंशी,आईपी सिंह,आज़ाद सक्सेना,विनोद सक्सेना,वीरेंद्र कुमार,सतेंद्र यादव,विकास साहू,गौतम शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।संचालन पवन शंखधार ने किया।