घाघरा नदी में नाव पलटने से सभी 18 नाव सवार डूबे 4 लापता






सन्त कबीर नगर रामा नन्द तिवारी.
थाना धनघटा क्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के पास स्थित घाघरा नदी मे एक नाव पलट जाने से नाव पर सवार 18 लोग डूब गये। जिसकी सूचना पर पहूची पुलिस प्रशासन द्वारा 14 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है,तथा अभी भी 04 लोग लापता हैं। जिनकी गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है । मौके पर उपजिलाधिकारी धनघटा व स्थानीय पुलिस मौजूद है। घटना की जानकारी मिलते पहूच कर जिलाधिकारी रवीश गृप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिरहर घाट तुर्कवालिया गांव तथा धनघटा विधानसभा जिला संतकबीर नगर में हुई जब सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास नाव से सवार होकर खेत की तरफ जाने जा रहे थे उस नाव पर 18 लोग सवार थे उसी बीच किसानों की नाव डूबने लगी कुछ लोग कूदकर जान अपनी जान बचाने में सफल हो गए नाव में  कुल 18 लोग सवार थे उसमें से 14 लोग सकुशल बचा लिए गए हैं इस नाव दुर्घटना में   4 लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गयी।