भाजपा शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष के लिए 3 प्रत्याशियों ने किया अपना नामांकन



शक्तिनगर। सोनभद्र।बीना परियोजना के बी एम एस कार्यालय के सभागार में कल भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष व कार्यकारिणी शक्तिनगर के चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी देखीगयी।मंडल अध्यक्ष व कार्यकारिणी के चुनाव के क्रम में 3 उम्मीदवारों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्तिनगर हेतु नामंकन पत्र कल रविवार को भर दिया, वहीं मंडल कार्यसमिति सदस्य हेतु  सक्रिय सदस्यों नें अपना नामंकन  पत्र भरा।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कोई भी महिला सदस्य ने कार्यकारणी के लिए नामांकन नही किया।जिसको लेकर चुनाव अधिकारी सुधीर मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की।

 मंडल अध्यक्ष के लिए बर्तमान मण्डल अध्यक्ष प्रसांत श्रीवास्तव, रवि राय, वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ टुन्नू  एवं कार्यकारणी के लिए सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया।
इस मौके पर चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, सह चुनाव अधिकारी विनय श्रीवास्तव, ने चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।


इस दौरान मण्डल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष आर एन पाठक, वरिष्ठ भजपा नेता व पत्रकार के सी शर्मा,जिलाउपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजुद रहे।