राष्ट्रीय नौजवान दल के राष्ट्रीय सचिव रामजी पांडे ने दी सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं



नई दिल्ली राष्ट्रीय नौजवान दल के राष्ट्रीय सचिव रामजी पांडे ने रोशनी के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर सभी देशवासियों जन प्रतिनिधियों,  और राष्ट्रीय नौजवान दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दीप उत्सव के पावन पर्व  दीपावली  की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी ईश्वर से दुआ है कि यह दीपावली आपके जीवन में सुख समृद्धि और शांति लेकर आए  और आने वाला वक्त सभी देशवासियों को नई ऊंचाइयां और खुशियां दे इसके अलावा  देश की सत्ता में बैठे राजनेताओं को भी चाहिए कि वह जनता के  हित को देखते हुए ही सरकारी योजनाएं बनाएं और  उन्हें लागू करें जिससे हमारा देश फिर से सोने की चिड़िया बन सके रामजी पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय नौजवान दल का हमेशा ही यह प्रयास रहा है कि।



 अपने देश को सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह ,चंद्र शेखर आजाद ,राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान जैसे  क्रांतिकारियों के  सपनों का भारत बनाएं  जहां इंसान का इंसान से भाईचारा  हो और सभी देशवासी जात-पात और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर आपस में मिलजुल कर साथ रह सके उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नौजवान दल  अपने शहीदों के  सम्मान  के लिए वचनबद्ध है और उन को शहीदों का दर्जा दिलाने के लिए प्रयत्नशील है। रामजी पांडे ने कहा की हम अपने शहीदों की कुर्बानियों को जाया नहीं जाने देंगे और उनके सपनों का भारत बनाकर ही दम लेंगे भले ही इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े हम अपने देश के लिए हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नौजवान दल का मानना है कि किसी भी पार्टी या संगठन की रीड की हड्डी उनके कार्यकर्ता होते हैं और यह रीढ़ की हड्डी ही कमजोर हुई तो कोई भी पार्टी  आगे नहीं बढ़ सकेगी क्योंकि किसी भी पार्टी को शिखर तक पहुंचाने में उनके कार्यकर्ताओं का अहम रोल होता है लेकिन दुख की बात है कि सत्ता में आने के बाद या पार्टी का जरा सा भी वजूद बनने के बाद पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को भूल जाती है और उन्हें नजरअंदाज करके  उद्योगपतियों को  टिकट देने लगती है लेकिन राष्ट्रीय नौजवान दल ऐसा नहीं करती है वह अपने कार्यकर्ताओं को संगठन में सर्वोपरि समझती है और चुनाव में सिर्फ उसे ही टिकट देती है जो  पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होता है यहां तक कि राष्ट्रीय नौजवान दल में छोटा सा छोटा कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है  और अपनी समस्याओं को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से सीधे जाकर मिल सकता है और अपनी बात रख सकता है रामजी पांडे ने कहा कि हम  देश के सभी  राजनीतिक ,ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हैं कि अगर उनका उनकी पार्टी में दम घुट रहा है तो उनका राष्ट्रीय नौजवान दल में स्वागत है। आप जहां पर जिस जिले में भी हैं वहीं पर से आप राष्ट्रीय नौजवान दल के लिए काम कर सकते हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय नौजवान दल देश भर में अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी।