सामाजिक संस्था बनवासी सेवा आश्रम ने स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी






गोविंन्दपुर/से बाबू लाल शर्मा की रिपोर्ट

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित सामाजिक संस्था बनवासी सेवा अश्रम में आज 2 अक्टूबर को ।  अहिंसा के पूजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं व  भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। सबसे पहले सभी लोगो ने स्वच्छता अभियान चला कर सफाई किया तत्पश्चात गोष्टी का आयोजन कर उनके कृत्यों को याद किया गया। गांधी जी के प्रिय भजन.. वैष्णव जन तेने कहिए पिर परायी जानी रे..., सर्व धर्म प्रार्थना व रघुपित राजा राम ... धुन गाऐ। चर्चा में वक्ताओं ने आज के समय में गांधी विचार व गांधी जीवन ही शाश्वत है।इसी लिये पूरी दुनिया गांधी जी को याद करती है इस बात पर प्रकाश डाला और कहा कि आज का दिन और भी महत्वपूर्ण है जो  सादा जीवन उच्च विचारों पर खुद चलकर देश को नैतिकता की राह दिखाने वाले व जयजवान जय किसान का नारा देने वाले प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन है। बनवासी सेवा आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय गोविन्दपुर, मनबसा, बकुलिया व फरीपान के बच्चों ने रैली निकाल कर, सभा के माध्यम से महापुरुषों को याद किया। शाम को पांच बजे से आश्रम मोड़ पर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया। देवनाथ भाई