आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बने भूपेंद्र जादौन


आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिलाध्यक्ष के पी सिंह के इस्तीफे के बाद 3 अक्टूबर 2019 को आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के जिला कार्यकारिणी की मीटिंग नोएडा में हुई थी।जिसमे नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जादौन को जिला अध्यक्ष चुना गया। जिला संगठन प्रभारी  परशुराम चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया व जिला मीडिया प्रभारी संजीव निगम को जिला सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी  दी गयी।ये प्रस्ताव अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनुमोदन हेतु प्रेषित कर दिया गया था।
        कल 12 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष ने गौतमबुद्ध नगर कार्यकारिणी द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है इसके अनुसार आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के नये जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जादौन है श्री भूपेंद्र जादौन पार्टी के एक संस्थापक सदस्य है पार्टी के लिए दिल्ली व पंजाब व अन्य चुनावो में बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया।
       भूपेंद्र सिंह जी जिलाध्यक्ष बनने के बाद आज सुबह उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी से नार्थ एवेन्यू स्थित उनके आवास पर अपने सभी साथियों के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे सांसद संजय सिंह जी ने  नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष व सभी को शुभकामनाएं दी व नए जिलाध्यक्ष से कहा कि अगले तीन माह में विधानसभा कमेटिया गठित करे और सांसद महोदय ने आगे बताया कि दिल्ली चुनावो के बाद पार्टी उत्तर प्रदेश में ध्यान केंद्रित करेगी तथा अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों में भाग लेगी।
    गौतमबुद्ध नगर से सांसद जी से मिलने वालों में जिला उपाध्यक्ष परशुराम चौधरी, जिला सचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम,जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम,प्रो ए के सिंह, अनिल सिंह,रहल सेठ,आफताब आलम,उर्वशी जी,संध्या तिवारी, अलीका, दिलदार अंसारी,हाजी लाल मोहम्मद,मोबिन अंसारी, वीरेन चौधरी, अब्दुल माज़िद, हरिओम, जयकिशन, अजीत ,डी सी बेलवाल, अभय त्रिपाठी,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।