दिलीपपुर में श्री विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ के दूसरे दिन भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु



 *दिलीपपुर/ प्रतापगढ़*
दिलीपपुर बाज़ार स्थित प्रकट नाथ महादेवन शिव मंदिर पर चल रहे विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ एवं कथा के दूसरे दिवस  यज्ञ भगवान को विधि विधान के साथ छप्पन भोग लगाकर पूजन किया गया। जिनके दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
श्रद्धालुओं में उत्साह एवं आस्था का माहौल दिखा। यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल जी के निर्देशन में इस उपलक्ष्य में अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम हुआ। प्रयागराज  से आये विद्वान व्यास सुभाष जी महराज ने विष्णु जी की कथा का महत्व बताते हुए इस यज्ञ के फलीभूत पुण्य को बताते हुए लोगों को भक्ति भजन से मंत्रमुग्ध कर दिया ।  कथा समापन के उपरांत यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु भक्तों की भी भारी भीड़ देखी गई। यज्ञ के आयोजक अशुल्क दास महाराज ने बताया कि इस अनुष्ठान से सभी कामनाओं की प्राप्ति होती है।  क्षेत्र से  आयी महिलाओं ने कीर्तन करके वातावरण को भक्ति मय कर दिया। इस मौके पर धर्मेन्द्र द्विवेदी प्रदीप त्रिपाठी रुद्र ओम दुबे शिव तिवारी पंकज दुबे सचिन दुबे  एडवोकेट अनिल पांडेय सुभाष शुक्ल हिमांशु पांडेय दीपू शुक्ला हेमंत मिश्रा अश्वनी सिंह कमलेश दुबे बाबुल पटेल आदर्श पांडेय सचिन कुमार   अशोक कुमार  नेहा, वंदना, कुंजन, संजू, पूजा, आशा,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।