ग्रेटर नोएडा के वीरेंद्र सिंह गुड्डू को मिली यूपी कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी जानिए कौन है वीरेंद्र सिंह






(ग्रेटर नोएडा )मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी कांग्रेस कमेटी की नए सिरे से घोषणा की है। जिसमें राज बब्बर की छुट्टी कर दी गई है। अब यूपी कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू को सौंपी गई है। नई कमेटी में ग्रेटर नोएडा के कांग्रेसी नेता वीरेंद्र सिंह गुड्डू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महासचिव नियुक्त किया गया है।


वीरेंद्र सिंह गुड्डू मूल रूप से गुलावठी (बुलंदशहर) के गांव बहूपूर के रहने वाले हैं। वीरेंद्र सिंह का जन्म 16 सितम्बर 1974 को मुरादाबाद में हुआ था। दरअसल, उस समय उनके पिता प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद में पोंस्ट थे। 1990 में कर्नाटक यूनिवसिर्टी में पढ़ाई शुरू की। वहां से इंजीनियरिंग में टाॅप किया हैं। 1995 तक काॅलेज में पढ़ाई की। उसी दौरान युवा काग्रेंस में बतौर कार्यकर्ता शामिल हो गए। 1995 से 2002 तक देवू मोटर्स ग्रेटर नोएडा में काम किया। 2006 से कांग्रेस में ज्यादा सक्रिय हुए। 2007 मे बुलंदश्हर की अगौता विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडा, लेकिन हार गये।

वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुमन भी राजनीति में सक्रिय हैं। वह अगौता की ब्लाॅक प्रमुख रहीं। 2012 में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन टिकट नहीं मिला। कांग्रेस इस वक्त बुरे दौर से गुजर रही है और तमाम छोटे-बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वीरेंद्र सिंह अपनी जगह खड़े रहे। जिसकी बदौलत उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। हालांकि, इससे पहले वीरेंद्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं। इस बार की कार्यकारिणी में पूरे प्रदेश से छह लोगों को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी पत्नी झांसी की रहने वाली हैं। वीरेंद्र सिंह ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एल्फा वन में रहते हैं और उनके दो बच्चे, एक बेटा और बेटी हैं।