आप महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव ने गौतमबुद्ध नगर में महिला कार्यकर्ताओं संग की बैठक




आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम के गठन के साथ ही सक्रियता काफी बढ़ा दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत प्रदेश के सभी नेता सूबे में पार्टी का संगठन मजबूत करने में जुट गए हैं।
उत्तर प्रदेश में पांव पसारने के लिए प्रदेश इकाई दिल्ली की आप सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो का सहारा ले रही है।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नीलम यादव पूरे दमखम के साथ महिलाओं को पार्टी के साथ लाने के लिए जुट गई हैं।

      आप नेत्री नीलम यादव बताती है कि दिल्ली की आप सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं।
नीलम यादव ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में महिलाओं के लिए मेट्रो और बसों की सेवा फ्री कर दी है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे दिल्ली में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जा रहा है, बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल्स की तैनाती की गई है, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के वेतन के अभूतपूर्व वृद्धि की गई है, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन की रकम में बड़ा इज़ाफ़ा किया गया है।
दिल्ली प्रदेश की महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए आप सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से तमाम अवसर प्रदान कर रही है   
               नीलम यादव का मानना है कि आम आदमी पार्टी का "दिल्ली सरकार मॉडल" आदर्श गवर्नेंस का मॉडल है। हम उत्तर प्रदेश की जनता के बीच दिल्ली सरकार की उपलब्धियों को लेकर जा रहे हैं जिससे प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ बहुत आकर्षित हो रही है।
आपको बताते चलें कि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ ही नीलम यादव बेहद सक्रीय हैं। उन्होंने प्रदेश की राजधानी में प्रदेश भर की महिला पदाधिकारियों के साथ बैठक करके अपनी कार्य योजना से अवगत करा दिया है, जिसपर प्रदेश के जिलों में महिलाओं ने काम भी शुरू कर दिया है।
पश्चिम के जिलों में दिल्ली के आप सरकार के कामों की व्यापक छाप दिख रही है।

नीलम यादव ने हाल ही में ग़ाज़ियाबाद जनपद के महिला संगठन में बड़ा फेर-बदल कर संकेत दिया है कि अब पार्टी शीर्ष नेतृत्व निष्क्रिय पदाधिकारियो के साथ बिल्कुल नरमी नही बरतेगा।
नीलम यादव जल्द पश्चिम के कई जिलों का भ्रमण करेगी और महिला संगठन को मज़बूत करने के लिए आवश्यक फैसले लेंगी।
    इसी सिलसिले में नीलम यादव को आज 31 अक्टूबर 2019 को गौतमबुद्ध नगर आकर नोएडा में जिला महिला प्रकोष्ठ के साथ मीटिंग करनी थी लेकिन आखिरी क्षणों में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर नीलम यादव को दिल्ली के अन्य कार्यक्रम में जाना पड़ा और नोएडा नही आ सकी । नोएडा में गौतमबुद्ध नगर जिले के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अलीका ने मीटिंग की एवं दिल्ली की केजरीवाल  सरकार द्वारा महिलाओं को बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा का नोएडा वासियो को को भी लाभ मिल रहा है इस बात की केजरीवाल की सराहना की।और आगे बताया कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में महिलाओं का रुझान आम आदमी पार्टी की तरफ  तेज़ी से बढ़ रहा है
   जिलासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि आज की इस मीटिंग में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन,जिलासचिव संजीव निगम,सीमा मल्होत्रा,संध्या तिवारी, मंजू सिरोही व कई अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजीव निगम