खास खबर - दुद्धी सीओ सर्किल में किया गया विंढमगंज क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर



खास खबर
दुद्धी-सोनभद्र। लोगों की समस्याओं के निदान के क्रम में सोनभद्र पुलिस का एक बहुत अच्छा निर्णय सामने आया है। कुछ समय पूर्व विंढमगंज थाने को कोन क्षेत्राधिकारी के सर्किल से जोड़ने का आदेश हुआ था। आज उस आदेश के  निरस्तीकरण के बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकार का मामला कोन सीओ सर्किल में होने के आदेश को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विंढमगंज थाना क्षेत्र का पुलिस क्षेत्राधिकार का कार्य यथावत दुद्धी सीओ सर्किल में ही रहेगा। अब विंढमगंज थाना क्षेत्र का पुलिस से सम्बंधित सभी कार्य दुद्धी पुलिस सर्किल में ही होंगे। बता दे कि पिछले महीने विंढमगंज थाना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकार कोन नये सर्किल में किये जाने से विंढमगंज थाना क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन, चक्काजाम आदि आंदोलन क्षेत्र के लोगों ने किया था। क्षेत्रिय विधायक हरिराम चेरों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिलकर इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा था। लोगों ने विंढमगंज थाना क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकार का कार्य दुद्धी सीओ सर्किल में किए जाने की मांग उनसे किया था।शासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों के जायज मांग पर गम्भीरता से विचार करते हुए विंढमगंज थाना को यथावत दुद्धी सीओ सर्किल में किये जाने का आदेश निर्गत किया है। सम्बंधित थाने के निवासियों ने पुलिस के इस आदेश का स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की है।