आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरू



सूर्य की उपासना का महापर्व छठ आज गुरुवार को नहाय-खाए से शुरू होकर अगले चार दिनों तक चलेगा। शुक्रवार 1 नवंबर को खरना और शनिवार 2 नवंबर की शाम सूर्य भगवान को पहला सायंकालीन अर्घ्य और रविवार 3 नवंबर की सुबह सूर्य देवता को प्रात:कालीन अर्घ्य देकर  इस पर्व का समापन किया जाएगा।
छट पूजा के मद्देनजर मोरवा छठ घाटों की सफाई का कार्य अभी भी जारी है। आस्था का महापर्व छठ को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह *रेलवे स्टेशन समीप* बने घाट, *मोरवा छठ घाट व झिंगुरदाह* में बने घाटों का *निरीक्षण एसडीओपी मोरवा डॉ कृपा शंकर द्विवेदी व नगर निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह* द्वारा किया गया। निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मोरवा छठ घाट पर *क्षतिग्रस्त पुलिया पर रोष जताते हुए पूजा के समय पुल के दोनों तरफ पुलिस बल नियुक्त* करने का निर्देश दिया गया। वही छठ पूजा के दौरान *यातायात व्यवस्था* बनाए रखने व गहरे पानी में डूबने से बचाने के लिए *गोताखोर नियुक्त* करने के बाद भी पुलिस अधिकारियों द्वारा कही गई। इस दौरान वहां कांग्रेस जिला महासचिव *शेखर सिंह व व्यवसाई विनोद सिंह* भी मौजूद रहे। उनके द्वारा उम्मीद जताई गई की नगर निगम द्वारा कल तक सफाई व सुचारु रुप से बिजली व्यवस्था कर ली जाएगी। गौरतलब है कि मोरवा छठ घाट पर अन्य घाटों की अपेक्षा ज्यादा संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। वहीं सकरा मार्ग होने की वजह से यहां जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।