महिला ने खुद को लगाई आग गंभीर हालत में बनारस रेफर





 ०४ अक्टूबर की शाम ९ से १० के बीच कोतवाली वैढ़न क्षेत्रान्तर्गत शासन चौकी क्षेत्र के शासन गेट नं. तीन स्थित एक मोबाइल शॉप के पास एक महिला बासमती ने आग लगा ली जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। आनन फानन में आस-पास के लोगों ने डायल १०० को फोन किया। डायल १०० द्वारा घायल महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से उसे बनारस रेफर कर दिया गया है फिलहाल महिला की हालत गंभीर बतायी जाती है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल शॉप के मालिक राम भजन शाह तथा उक्त महिला के बीच कुछ कहा सुनी हो गयी थी जिससे उक्त महिला दुखी होकर खुद को आग लगा ली है। बताया जाता है कि घटना के समय मोबाइल शॉप के मालिक रामभजन की दुकान में विनेाद शाह नामक व्यक्ति बैठा था। उक्त महिला ने विनोद शाह से दुकान की चाभी ली और विनोद शाह अपने घर चला गया। विनोद के चले जाने के बाद महिला कुछ  देर बाद खुद को आग लगा ली। आग लगाने के पश्चात मोबाइल शॉप का मालिक राम भजन मौके पर पहुंचा और बचाव करते हुये उसे उपचारार्थ चिकित्सालय भिजवाया।