होर्डिंग पोस्टर लगाने के बजाय जनता के बीच जाकर उनका विश्वास जीते नेता -अजय सिंह



सिंगरौली(बैढ़न) हमारे आगमन पर शहर में बड़े -बड़े होर्डिंग पोस्टर लगाकर आप लोग दिखावा और प्रदर्शन करने से बाज आएं, जनता का विश्वास हासिल करें उनमे पैठ बनाएं इन होर्डिंग्स में दिखने वाले कार्यकर्ता पदाधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी को कितना वोट दिलाए हैं ये हमें पता है इस भौंड़े दिखावे से पार्टी हित में कुछ होने वाला नहीं है
          गुरुवार दोपहर सदस्यता अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि ईया मेर अपना पंचे काम करब त,, पार्टी केर कल्याण होये वाला नहीं आय,,,!!केवल स्वयं केर कल्याण होय सकत हय,,!! अपना पंचे आपन घर व्यापार के कल्याण कर सकी थे
       उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यकर्तन का हर जगह प्राथमिकता दीन जाए तबय पार्टी के कुछ हित होय सकत हय,,!! संभवतः विधानसभा लोकसभा चुनाव में आये अप्रत्याशित परिणाम से बूरी तरह खिझे अजय सिंह के इस उद्बोधन से कई पदाधिकारीयों के चेहरे फक्क पीले पड़ गये वहीं तमाम कार्यकर्ताओं के चेहरे पे मुस्कान नजर आयी
         इस मौके पर पूर्व मंत्री वंशमणी वर्मा पूर्व सांसद मानिक सिंह तिलकराज सिंह और वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह रामअशोक शर्मा अरविंद सिंह चंदेल रुपेश पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे