शस्त्र के साथ शास्त्र पर समान अधिकार से होगा समाज का उत्थान




क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार स्व लोकेश प्रताप सिंह को समर्पित शस्त्र पूजन समारोह एवं दशहरा सभा का आयोजन जिला पंचायत सभागार बदायूं में किया गया।सर्व प्रथम महासभा के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया तदोपरांत शस्त्रो का पूजन कराया गया। दशहरा सभा में जनपद भर से भारी संख्या में पहुंचे क्षत्रियजनो का तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बाधकर स्वागत किया गया।

शस्त्र पूजन के पश्चात पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अतिथियों व जनपद भर से पहुंचे क्षत्रियजनो द्वारा माल्यार्पण किया गया।

समाज  के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले विशिष्ट महानुभावों को एवं पत्रकारिता जगत के महानुभावों को  सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि वर्तमान संदर्भों में भगवान राम के आदर्शों पर चलकर हम देश, समाज और स्वय का भला कर सकते हैं। भगवान राम ने रावण का वध करके दुनिया से बुराई एवं आसुरी शक्तियों का समूल नाश किया था। आज समाज में नकारात्मक शक्तियों के प्रभावी होने का एकमात्र कारण यह है कि हमने राम के आदर्शों को जीवन में नहीं उतारा है।राम आराध्य तों हैं ही, मन्दिरों में उनकी पूजा अर्चना अवश्य करें किन्तु यह भी ध्यान रहे कि समाज के हर वर्ग के प्रति राम का जो आदर का भाव था,उसे भी हम गृहण करें।अन्याय के विरुद्ध सन्घर्ष करने के लिए सुख सुविधाओं का त्याग करने का गुण भी राम से गृहण करें। शस्त्र पूजन समारोह व दशहरा सभा में हम यह भी सन्कल्प लें कि शस्त्र का प्रयोग सदैव अन्याय और अनाचार के विरुद्ध करेंगे। शस्त्र के साथ शास्त्र पर भी समान अधिकार से ही समाज का उत्थान होगा।

 विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह "बब्बू भइया"  ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आवश्यक है कि समाज शैक्षिक रूप से समृद्ध बने, आर्थिक समृद्धि के लिए स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो, कुरीतियों से दूर रहें, व्यसनों का त्याग करें, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत बने। भगवान राम के सच्चे अर्थों में हम तभी उपासक हो सकते हैं जब हम उनकी तरह भ्रातृ प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करें,उनकी तरह दलितों, पिछड़ों, आदिवासी, वनवासी समाज में सन्गठन का भाव पैदा कर उन्हें अपने से जोड़े,पृकृति से नाता जोड़े। बुराई से दूर रहें, अच्छाईयों को अपनाये,तभी इस समारोह की सार्थकता होंगी।


कार्यक्रम में उमेश सिंह राठौर,डा वी पी सिंह सोलंकी, डॉ वीरेश कुमार सिह,अमृतपाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, आलोक सिंह चौहान, सुखवीर सिंह भदौरिया,प्रमोद कुमार सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, ने भी विचार व्यक्त किए।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मंडल सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, शिशुपाल सिंह, जिला महामंत्री वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला मंत्री अखिलेश सिंह चौहान, अध्यक्ष सैनिक क्षत्रिय सभा रतनवीर सिंह, राजपाल सिंह चौहान,विनय सिंह,देवी सिंह देवड़ा, सूरज पाल सिंह सोलंकी, धीरज पाल सिंह राणा, डाल भगवान सिंह, मुनीश कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, रामसरन सिंह,आर्येन्द्र पाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवनीश सोलंकी, राजपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, डॉ उमा सिंह गौर, सतेन्द्र पाल सिंह,भवेश प्रताप सिंह, श्यामवीर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह,उमा सिंह, सुमन सिंह ,तृप्ति सिंह, सविता चौहान, सुशील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह,रिद्धि प्रताप सिंह, विपिन कुमार सिंह, कैलाश सिंह गौर,सूरज पाल सिंह सोलंकी, पंकज सिंह एडवोकेट, भोजराज सिंह, दिनेश सिंह, टीकम सिंह, विपिन कुमार सिंह,कृपाल सिंह, उमेश कुमार सिंह,नत्थू सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह,सन्दीप सिंह, नन्हें सिंह,अनोज कुमार सिंह, नीलेश कुमार सिंह, कृष्ण पाल सिंह, सुभाष कुमार सिंह, तिलक सिंह, सोमवीर सिंह,वारुल प्रताप सिंह, मयंक कुमार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अजीत सिंह,अमर पाल सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, सुधीर चौहान, तेजपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह,बच्चू सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक कुमार सिंह, गिरीश पाल सिंह भी उपस्थित रहे।सन्चालन डॉ सुशील कुमार सिंह ने किया।अन्त में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।

व्यूरो रिपोर्ट गोविंद राणा बदायूँ