हर्ष प्रभा को भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 किया गया सम्मानित



जयपुर, राजस्थान में भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) के द्वारा आयोजित भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 सम्मान सामारोह में सभी राज्यों से 121 प्रभावशाली लोगों को चुने गए थे, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य से श्रीमती हर्ष प्रभा महानगर अध्यक्षा मात्र मंडल सेवा भारती/ समाजसेवी पुत्री श्री सुरेंद्र पाल प्रधान जी प्रतापविहार, गाजियाबाद निवासी को सम्मानित किया गया, जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायत राज संस्थान ऑडिटोरियम में 10 नवंबर 2019 को आयोजित सम्मान समारोह में भारतीय अटल गौरव रत्न अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किए गए. भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) जयपुर, राजस्थान द्वारा आयोजित समारोह मे माननीय सांसद जयपुर श्री रामचरण बोहरा, विधायक जयपुर अशोक लाहोटी जी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती ममता शर्मा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) श्री नंदकुमार तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु सिंह जादौन जी, सोनू छाबड़ा जी  गरिमामय उपस्थिति रही, सामाजिक उत्कृष्टता व जिम्मेदारी के उच्चतम मानक प्रदर्शित तथा सामाजिक कार्यों के लिए भारतीय अटल गौरव रत्न 2019 से सम्मानित किया गया ,इसके पूर्व इन्हें कई राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है! उत्तर प्रदेश से हर्ष प्रभा को मिले सम्मान से पूरे गाजियाबाद जिला में हर्ष का माहौल व्याप्त है, इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) श्री नंद कुमार तिवारी जी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा मीरा सिंह, महानगर सह संयोजक समाज कल्याण प्रकोष्ठ भाजपा सतीश पाल, जिला ब्रांड एम्बेसडर {निशक्त}, निर्वाचन आयोग, नालंदा (बिहार) डॉ. सुदर्शन कुमार, डॉ गौतम पाल, कृति पाल, तेजपाल, ममता त्यागी, दूहिता कुशवाहा व अन्य समाजसेवियों और राज्य तथा जिले के भाजपा, सेवा भारती के जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व शुभकामनाएं देते हुए जिले का नाम रौशन करने पर बधाई दी है!