27 नवंबर 2019 का दैनिक राशिफल पण्डित विश्णु जोशी के साथ



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 27 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - प्रतिपदा शाम 06:59 तक तत्पश्चात द्वितीया*
⛅ *नक्षत्र - अनुराधा सुबह 08:13 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*
⛅ *योग - सुकर्मा शाम 06:23 तक  तत्पश्चात धृति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:14 से दोपहर 01:35 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:57*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *पितृदोष हो तो* 🌷
👴🏻 *जो लोग पितृदोष से पीड़ित हैं उनके लिए लिंग पुराण में बताया कि मार्गशीर्ष मास शुक्ल द्वितीया ( जो 28 नवम्बर 2019 गुरुवार को है ) पितृ पूजन का विधान है .... पितृ के लिए गीता का ७ वां अध्याय पढ़ें ...लोटा जल भर के रखें .... पाठ हो जाए तो सूर्य नारायण को वो जल चढा दें और बोलें -- हमारे घर में जो कोई पहले गुजर गए हैं उनके लिए हम आज का गीता पाठ का पुण्य अर्पण करते हैं .... उनकी सद्गति  हो ....दिव्य गति हो ....और हमारे घर में सुख शांति बढ़े ।*
🙏🏻 *-
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो* 🌷
👩🏻 *स्त्री संबंधी कोई तकलीफ़ हो तो रात को सवा लीटर पानी रख दो ... सुबह ज्यादा ठंडा हो तो थोड़ा गरम पानी मिला दो .... ७ तुलसी के पत्ते खा लो .... पानी पी लो .... फिर थोड़ा घूमो .... 8 दिन के अन्दर स्त्री संबंधी कई बीमारी भाग जाएगी ..... मासिक संबंध की कई तकलीफ़ ठीक हो जाएगी .... अधिक आना... देर से आना...पीड़ा से आना सब ठीक हो जायेगा .... कब्जियत भी ठीक हो जाएगी ।*🙏*-
गुरुवार, 12 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
सोमवार, 09 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
सोमवार, 23 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक


मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। अकारण आई बाधाओं का अंत अपने आप ही हो जाएगा। सुबह से ही आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप विदेश में किसी स्नेही स्वजन से मिलने जा सकते हैं। अचानक से किसी समारोह में आपका बुलावा आ सकता है। आज आपकी शंकाओं का समाधान जल्द ही हो जाएगा। आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी।

वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी हो सकती है। आर्थिक तौर पर थोड़ा संभलकर चलने की जरुरत है। उधार के लेन-देन से बचें। परिवार में कुछ लोग द्वेष भाव रखेंगे। सेहत सामान्य रहेगा।
मिथुन: आपका आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें। काम काज में वृद्धि के आसार हैं। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क: आज का दिन मिली-जुली स्थितियों वाला रहेगा। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। दाम्पत्य जीवन के रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरूआत भी कर सकते हैं। आज किसी मेहमान के घर आने संभावना है।
सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है। भावुक होकर कोई गलत फैसला आज कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। बच्चों के स्वास्थ्य में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। सामाजिक मेलजोल बनाए रखें। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।

कन्या: आज आपका दिन खुशियाँ लेकर आया है। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आपके ज्यादातर अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। नौकरी के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। छोटी कारोबारी यात्रा भी हो सकती है। न्यायालय कामों में आज आप सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला: आज किसी भी बात में टालमटोल न करें। आज मन और मस्तिष्क में एक नयी ऊर्जा बनी रहेगी, इसे उचित दिशा में लगायें तो सफलता मिलेगी। आज आपको कई अवसर ऐसे मिल सकते हैं जिनसे जीवन में उन्नति हो सकती है। यश और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ कोई मन-मुटाव न रखें।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसका जल्द ही हल मिलेगा। अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। अपने आप पर भरोसा रखें। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन उमंग से भरा रहेगा। हर कोई आपकी राय या बात को ध्यान से सुनेगा। आज कोई जोखिम भरा काम करने से बचें। घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरुर बरते। किसी विशेष व्यक्ति से आज मुलाकात भी कर सकते हैं। लंबी यात्राओं से नुकसान हो सकता है।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों का निपटारा तुरंत हो जायेगा। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन परिवर्तन करने वाला रहेगा। आज आप नौकरी चैंज भी कर सकते हैं। परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा सकते हैं।
कुंभ: आज के दिन आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांस्फर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगा।

मीन: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आज उच्च शिक्षा के
 लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9,  18,  27 

शुभ अंक : 1,  2,  5,  9,  27,  72 
शुभ वर्ष :  2020,  2022  2025  2026,  2029

ईष्टदेव : हनुमान जी,  मां दुर्गा। 

शुभ रंग : लाल,  केसरिया,  पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।