29 नवंबर हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ



आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी*
🌞7905156547
⛅ *दिनांक 29 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - तृतीया शाम 05:40 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र - मूल सुबह 07:35 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढा*
⛅ *योग - शूल दोपहर 02:51 तक  तत्पश्चात गण्ड*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:55 से दोपहर 12:15 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:58*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *गंगा स्नान का फल* 🌷
🙏🏻 *"जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
🙏🏻 *-
           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जोड़ों का दर्द* 🌷
👉🏻 *जिनको जोड़ों का दर्द है । लहसुन का रस और कपूर मिलाके मालिश करो तो जोड़ों का दर्द मिटता है |*
🙏🏻 *-
             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *स्वास्थ्यवर्धक आँवला* 🌷
🍏 *आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों का शरीर में पूर्ति करता हैं | आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है | ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है | आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेकों लाभ होते हैं | शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं | अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए |*
🍏 *आँवले के मीठे लच्छे* 🍏
👉 *सामग्री : ५०० ग्राम आँवला, ५ ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, ५०० ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, १५० ग्राम तेल |*
👉 *विधि : आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें | गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें | इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें | मिश्री की चाशनी बना के इनको उसमें थोड़ी देर पका लें | बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार ! इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें |*
🙏गुरुवार, 12 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
सोमवार, 09 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
सोमवार, 23 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक

व्यापार को बुरी नज़र से बचाने के उपाय

अगर आपको लगता है कि आप लगन पूर्वक काम करते हैं फिर भी व्यापार में अनुकूल सफलता नहीं मिल रही है तो इसका कारण ग्रहों का विपरीत प्रभाव या वास्तुदोष भी हो सकता है। इन हालातों में व्यवसाय में उन्नति के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।
1:
अगर किसी की आपके व्यवसाय में बुरी नज़र लग गई है तो उसे दूर करने के लिए रविवार के दिन दोपहर में पांच नींबू काटकर व्यापारिक प्रतिष्ठान में रख दें। इसके साथ एक मुट्ठी काली मिर्च और एक मुट्ठी पीली सरसों रख दें। अगले दिन सुबह दुकान खोलने के बाद इन सभी सामानों को उठाकर किसी चौराहे पर ले जाकर रख आएं।

व्यापार को लगी बुरी नज़र या दोष खत्म हो जाएंगे।
शेष कल

मेष: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें। सेहत का ख्याल रखें।

वृष: आज भाग्य के भरोसे न बैठें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ पर ध्यान दें।
मिथुन: आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझ लें। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
सिंह: आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। परिवार में चली आ रही समस्याओं अंत होगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। संतान का सुख मिलेगा।

कन्या: आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं।
तुला: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्रायें आपके लिये लाभकारी सिद्ध होंगी। कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
धनु: आज का दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित युवकों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

मकर: आज आपका दिन सही रहेगा। नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलू काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। आज घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ: आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आयेगी। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों के बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को निराश होना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायेगा।

मीन: आज आपका दिन ठीक-ठाक बना रहेगा। खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में लंबे समय से चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। काम में हर तरह से आपको आसपास वालों का सपोर्ट मिलेगा।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिकशुभकामनाये


दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : , 2020, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।