शाहबेरी मामले में सभी को मिले मालिकाना हक सोमेंद्र ढाका



आज दिनांक 13/11/2019 आम आदमी पार्टी  उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका  गौतमबुद्ध नगर जनपद के शाहबेरी गांव में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्य्ता अभियान में शामिल होने आये थे। उनका  जोरदार स्वागत  जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया और उसके बाद सभी कार्यकर्ता शाहबेरी  के कार्यक्रम में शामिल हुए। सोमेंद्र ढाका ने शाहबेरी संघर्ष  समिति के लोगो को पार्टी में शामिल कराया।
                 
        इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेंद्र  ढाका ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शाहबेरी की लड़ाई को हमारा पूर्ण समर्थन है।  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा जब लोगों को जबरन घर खाली करने पर मजबूर किया गया था। तब भी आम आदमी पार्टी आप के साथ खड़ी थी, और आज भी आम आदमी पार्टी आप की लड़ाई में आपके साथ है।

      इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जदौन ने शाहबेरी संघर्ष  समिति के साथियों को पार्टी की सदस्यता गृहण कराई ,और सभी लोगों को आश्वासन दिया कि हम शाहबेरी संघर्ष समिति की लड़ाई को लड़ते रहेंगे आपके घर की लड़ाई हम लोग लड़ने का काम करेंगे। केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग करते है कि किसी भी व्यक्ति का घर ना छीना जाए  और यहां रह रहे लोगों को मालिकाना हक देने का कार्य करें। अगर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण  ऐसा नहीं करते है। तो आगामी दिनों में  आम आदमी पार्टी क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर  बड़ा आंदोलन खड़ा कर देगी। जिससे यहां रह रहे लोगों को  उनका अधिकार मिल सके। इस मौके पर पार्टी के  नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा   

                     जिलासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि इस मौके पर बड़ी संख्या  में पार्टी में शामिल होने वालों लोगों ने आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जताई और दिल्ली की तर्ज पर सभी को मालिकाना हक मिलने की मांग की जिस प्रकार आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली  विधानसभा में दिल्ली के लोगों को घर का मालिकाना हक  दिलाने के लिए प्रस्ताव पास किया था। उसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार भी विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव पास करें। आज नये शामिल होने वाले सदस्यों में मुकुल त्यागी,एस के उपाध्याय, अभिनव धर, मयंक अग्रवाल, विवेक,संतोष, अमित मौर्य,डॉ दिलीप सिंह,अजित,वेद प्रकाश शर्मा,पंकज, नितिन कुमार,रियाजुद्दीन भभोतोष दास प्रिया श्रीवास्तव सहित सैकड़ों सदस्य रहे।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह गौतमबुद्ध नगर से यूथ जिलाध्यक्ष राहुल सेठ जिला प्रवक्ता प्रो ए के सिह प्रशांत रावत, गुड्डू यादव प्रदीप सुनईया व वीरेन तथा गाज़ियाबाद से जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, जतिन शर्मा,मधुसूदन शर्माआदि उपस्थित रहे

संजीव निगम