आगरा नगर निगम में हो रिक्त पदों पर स्थाई कर्मचारियों की भर्ती -विनोद इलाहाबादी




रिपोर्ट,सविता उपाध्य आज दिनांक 7 नवम्बर को लखनऊ  नगर निगम के त्रिलोकीनाथ सभागार में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के 6 अधिवेशन में नगर विकास मंत्री माननीय आशुतोष टंडन जी एवं नगर विकास के राज्य मंत्री माननीय महेश  गुप्ता जी एवं लखनऊ की महापौर माननीया संयुक्ता भाटिया जी एवं शशि मिश्र विनोद इलाहाबादी आदि ने सबसे पहले संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का उदघाटन किया सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को नगर विकास मंत्री जी को उदबोधन के माध्यम से विस्तार रूप से बताया महासंघ आगरा के मंडल अध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि आगरा एक विश्व प्रसिद्ध शहर है और यहां पर देश विदेश से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को कर्मचारी कम होने के कारण कभी-कभी गंदगी का सामना करना पड़ता है जिससे आगरा का ही नहीं वरन् पूर्णतः प्रदेश और देश की बदनामी होती है और इससे पर्यटकों की कमी का भी मुख्य कराण है इसी तरह से लिपिकों की और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भी भर्ती का तीन सूत्रिय मांगो का मांग पत्र भी सौंपा और महासंघ को मजबूत करने के लिए क्ई सुझाव भी दिये अधिवेशन को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री माननीय आशुतोष टंडन जी ने महासंघ के मांगो पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी को मांगो से अवगत करायेगें अधिवेशन में राजकुमार विद्यार्थी चौधरी सपन सिंह हरीबाबू वाल्मीकि चौधरी धर्मराज राजेश चौहान रमाकान्त मिश्र जयप्रकाश बघेल छकोडी लाल मौहम्मद अली वारसी जयपाल पटेल संजय सक्सेना गोपाल शर्मा सुभाष राय नैन सिंह चौधरी राकेश अग्निहोत्री विकास परमार आदि सभी नगर निगमों के प्रतिनिधि मण्डल मौजूद थे