कर्मवीर चक्र अवार्ड से सम्मानित हुए दिल्ली के श्री कर्मवीर सिंह


 दिल्ली के मयूर विहार के कर्मवीर सिंह को संयुक्त राष्ट्र द्वारा समर्पित अंतरराष्ट्रीय परिषद एनजीओ "आई कांगो "द्वारा कर्मवीर चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान नोएडा में आयोजित तीन दिवसीय 25 /26/ 27 नवंबर 2019 "रेकस कर्मवीर ग्लोबल फैलोशिप के दौरान प्रदान किया गया यह सम्मान प्राप्त करने वाले देश विदेश  के नामचीन रह चुके हैं जिसमें पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, सफेद क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन ,एक्ट्रेस गुल पनाग, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व डायरेक्टर डेविड नूर, अमेरिकी राजदूत और समाजसेवी जॉन ग्रहमआदि शामिल है जिसमें कर्मवीर सिंह को यह सम्मान" फूड सेफ्टी और डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ फूड स्ट्रीट चिल्ड्रंस " उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है बता दें कि कर्मवीर सिंह ऑल इंडिया रोटी बैंक ट्रस्ट के ईस्ट दिल्ली के प्रेसिडेंट है जिसके माध्यम से गरीब बेसहारा बस्ती में रहने वाले बच्चों को डेली खाना खिलाते हैं समय-समय पर बच्चों को कपड़े स्टेशनरी और किताबें भी देते हैं इससे पहले इन्हें रोबिन्हुड आर्मी एसोसिएशन सर्टिफिकेट भी दिया जा चुका है रोबिन हुड की टीम "कौन बनेगा करोड़पति" में भी आ चुकी है इन्होंने सामाजिक कार्यों से भारत का दिल दिल्ली का नाम रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे!