संत कबीर नगर गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस



केदार नाथ दूबे संत कबीर नगर.
 संवाददाता। खलीलाबाद ब्लाक के गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी में गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया। यह बाल दिवस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश झा ने कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान मां सरस्वती एवं नेहरू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं जैसे गोष्टी, क्रिकेट,  टूर्नामेंट,  रेस,  बैडमिंटन, खो खो आदि का आयोजन किया गया सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉक्टर वेद प्रकाश झा द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य नियंता डॉ रंगनाथ तिवारी, डॉ इंदिरा शुक्ला, डॉ रजनी मिश्रा, डॉ सत्यवाला, हरिशंकर शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला, आनंद शुक्ला, वंदना यादव, संजय पाल, शैलेंद्र चौधरी, प्रमोद यादव, दुर्गेश शर्मा, सूर्यसेन मिश्रा, निशांत तिवारी सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।