संविधान दिवस पर चांदनी बिहार पुर में मोदी ने जनता को सुनाई मन की बात



बिहारपुर   प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ज़ी के निर्देशानुसार  जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू जी के मार्गदर्शन मे सभी मण्डलों मे निर्धारित कार्यक्रम दिनाँक 26/11/2019 दिन मंगलवार को सुबह 10:30 बजे सभी मण्डलों में संविधान दिवस का कार्यक्रम के तहत मा. प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ज़ी का संसद के संयुक्त ऐतिहासिक अधिवेशन को सम्बोधित किया गया जो टेलीविजन पर लाईव सुबह 10:30 बजे प्रसारण हुआ ग्राम पंचायत नवगई पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपाल जायसवाल जी के निवास पर उपस्थित होकर लाइव प्रसारण सुना गया। एवं देखा गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपाल जयसवाल,विस्तारक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस,महामंत्री सियाराम नाई,जिला कार्यसमिति सदस्य कालीचरण काशी,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य हंसे लाल जायसवाल, भाजयुमो मंडल बिहारपुर कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र पुरी, स्थानी समिति अध्यक्ष नवगई श्याम कार्तिक जायसवाल, संतोष जायसवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।