पुलिस ने दिखाई दरियादिली घायलों को पहुंचाया अस्पताल





 (दुद्धी /सोनभद्र) आज  दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 2.30 बजे दोपहर गुलालझारिया भट्टीमोड़ तिराहा  पेट्रोल पंप के सामने दुद्धी से आ रही दो बाइक सवार आपस में  टकरा गए। जिसमें एक बाइक  पर एक महिला शुशीला देवी लगभग 32 वर्ष पत्नी (चालक)बुद्धिनारायन निवासी झारोकला  व दूसरे बाइक पर होतीलाल 65 वर्ष पुत्र झरी और (चालक) देवमूरत उम्र लगभग 45 वर्ष  पुत्र दुखन निवासी ग्राम बलियरी थाना म्योरपुर के रहने वाले थे। जो किसी काम से दुधी से अपने घर की ओर जा रहे थे कि रास्ते में पेट्रोल भराने हेतु पेट्रोल पम्प के ओर मुड़े तभी पीछे से आरही म्योरपुर निवासी देवमुरत ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे से महिला के हाथ मे गभीर चोट आई है और वृद्ध होतीलाल का दाया पैर में कभी सूजन आ गया।और दोनों चालको को भी गभीर चोटे आई । तिराहे पर पुलिस की ड्यूटी दे रहे।पुलिस हेडकांस्टेबल शोभनाथ ,यसवंत सरोज ने दरियादिली दिखाते हुए वृद्ध सहित घायलों को  उठाया और स्थानीय लोगो की मदद  डायल हंड्रेड को फोन कर तत्कालिक सूचना दी गई।और डायल 100 की मदद से पुलिस ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में ईलाज के लिए भेज दिया।। स्थानीय लोग देवरूप यादव ,सुभाष अजय, लालजी ,सहित अन्य ग्रामीणों  ने पुलिस के इस मानवतावादी कार्य के लिए प्रसंसा किया।