बदायूं उझानी में ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में दिमागी बुखार की जानकारी के लिए बच्चों को किया जागरूक


उझानी: श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कालेज अब्दुल्लागंज में दिमागी बुखार से बचाव को लेकर क्विज प्रतियोगिता हुई। रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ने बाजीमारी।
प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने कहा कि जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए बच्चे अपने घर के आसपास नियमित सफाई करें। खाने पीने की चीजों को ढककर रखें।
शिक्षिका पूजा साहू ने बताया कि बुखार से दिमाग से सूजन आ जाती है। रीढ़ की हड्डी में दर्द शुरु हो जाता है। मरीज का सही इलाज न हो पाने पर व्यक्ति पागल हो सकता है।
शिक्षिका निधि शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज से ही जीवनी शक्ति मिलती है। विभिन्न बीमारियों का इलाज स्वच्छ वातावरण है।
बालिकाओं की हुई क्विज प्रतियोगिता बालिकाओं ने दिमागी बुखार को लेकर अपने विचार रखें। रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ने प्रथम और गार्गी गु्रप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने विजयी ग्रुपों की बालिकाओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर अजब सिंह, रवीश शर्मा, मनोज कुमार, कुशलकांत, सुरेश पाल सिंह, नेम प्रकाश, अमन कपूर, दुर्गेश राठौर, रश्मि यादव, संदीप कुमार, रेनू शर्मा, सुमन सक्सेना, सीमा गुप्ता, रामस्नेही, पूर्णिमा सक्सेना, नीलोफर, विदुषी, सुरभि उपाध्याय, विपिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।