कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन और आम सभा



ओड़गी : ब्लॉक मुख्यालय ओड़गी में  गुरुवार को  कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप धरना प्रदर्शन व आमसभा का आयोजन किया।


आमसभा को सम्बोधित करते हुए
 कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा की छत्तीशगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों का धान 2500 रुपये क्विंटल की दर से क्रय किये जाने से किसानों के जीवन मे नई आशा का संचार हुआ है वहीं यह जानकारी हुई की केंद्र सरकार द्वारा उक्त निर्धारित दर पर किसानों का धान क्रय किये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया तथा राज्य सरकार द्वारा किसानों को बोनस न देकर सिर्फ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा जिससे किसानो को सदमा व  निराशा होगी तथा किसान आर्थिक तंगी की स्थिति में पहुँच जाएंगे इसलिए केंद्र सरकार धान बोनस पर लगाये गए प्रतिबन्ध को तत्काल हटाने निर्देश जारी करे ताकी किसान सुखमय जीवन व्यतीत कर सके।


वहीं इस सम्बंध में ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव ने कहा की 2018 में कांग्रेस द्वारा किसानों का कर्ज माफी एवं धान ₹2500 प्रति क्विंटल खरीदने का घोषणा किया गया था परंतु केंद्र सरकार द्वारा धान के बोनस से प्रतिबंध हटाने में इनकार किया गया जो किसानों के लिए अपूरणीय क्षति है ।



इस कार्यक्रम में संजय यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  ओड़गी ,अवधेश गुर्जर  पीसीसी सदस्य, धरम राजवाड़े , शिव बालक यादव, राजेंद्र यादव, सर्वेश चौबे , दानी पांडेय,लवकेश गुर्जर ,पिन्टू सिंह गुर्जर,चंद्रभान राजवाड़े, धवरसाय बंछोर,देव नारायण सिंह, अरुण गुर्जर , सुरेंद्र गुर्जर ,ओंकार गुर्जर ,मकसूदन, प्रदीप राजवाड़े, सियाराम संजय राजवाड़े ओम प्रकाश रामफ़ल  सहित भारी संख्या में कांग्रेसी सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।