हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ विष्णु जोशी की कलम से



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी* ~
🌞7905156547
⛅ *दिनांक 30 नवम्बर 2019*
⛅ *दिन - शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - चतुर्थी शाम 06:05 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र - पूर्वाषाढा सुबह 08:17 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
⛅ *योग - गण्ड दोपहर 01:55 तक  तत्पश्चात वृद्धि*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:35 से सुबह 10:55 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:59*
⛅ *सूर्यास्त - 17:54*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो* 🌷
🙏🏻 *काम धंधे में सफलता न मिलती हो तो २१ बार ये गीता का आखरी श्लोक बोलें ...*
🌷  *" यत्र योगेश्वरः कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धरः*
*तत्र श्रीर्विजयो भूतिर्ध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।78।। "*
🙏🏻 *२१ बार न बोल सकें तो कम से कम १ बार तो बोलें और शांत हो जाएँ ।*
🙏🏻 *
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷
🏡 *घर में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसके लिए पुराने समय से ही कई परंपराएं प्रचलित हैं। ये परंपराएं अलग-अलग वस्तुओं और कार्यों से जुड़ी हैं। सभी के घरों में कुछ न कुछ वस्तुएं टूटी-फूटी होती है, बेकार होती है, फिर भी किसी कोने में पड़ी रहती हैं। 7 वस्तुएं ऐसी बताई गई हैं जो टूटी-फूटी अवस्था में घर में नहीं रखना चाहिए।*
🏡 *यदि ये चीजें घर में होती हैं तो इनका नकारात्मक असर परिवार के सभी सदस्यों पर होता है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है और कार्यों में गति नहीं बन पाती है। इसी वजह से धन संबंधी कार्यों में भी असफलता के योग बनते हैं। घर में दरिद्रता का आगमन हो सकता है। यहां जानिए ये 7 चीजें कौन-कौन सी हैं...*
👉🏻 *वास्तु अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये 7 टूटी-फूटी चीजें, बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा ।*
🏡 *1. बर्तन*
*कई लोग घर में टूटे-फूटे बर्तन भी रखे रहते हैं जो कि अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे महालक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह भी घेरते हैं, इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।*
🏡 *2. दर्पण*
*टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।*
🏡 *3. पलंग*
*वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिल्कुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।*
🏡 *4. घड़ी*
*खराब घड़ी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम निश्चित  समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।*
🏡 *5. तस्वीर*
*यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।*
🏡 *6. दरवाजा*
*यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। इनसे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।*
🏡 *7. फर्नीचर*
*घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर की टूट-फूट का भी बुरा असर हमारे जीवन पर होता है।*
🏡 *वास्तु दोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों को निवारण तुरंत ही कर लेना चाहिए।*

📖 *
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🌻🍀🌺🙏🏻

गुरुवार, 12 दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
सोमवार, 09 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (शुक्ल)
सोमवार, 23 दिसंबर सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण)
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक
पंचक
2 दिसंबर रात्रि 12.57 से 7 दिसंबर रात्रि 1.29 तक

व्यापार को बुरी नज़र से बचाने के उपाय

अगर आपको लगता है कि आप लगन पूर्वक काम करते हैं फिर भी व्यापार में अनुकूल सफलता नहीं मिल रही है तो इसका कारण ग्रहों का विपरीत प्रभाव या वास्तुदोष भी हो सकता है। इन हालातों में व्यवसाय में उन्नति के लिए आप कुछ उपाय आजमा सकते हैं।

अगर किसी की आपके व्यवसाय में बुरी नज़र लग गई है तो उसे दूर करने के लिए रोज़ाना कार्यस्थल पर गोमूत्र ;पिसी हुई फिटकरी और कपूर को आपस मे पानी मे मिला कर पोछा लगाए।
किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी नही रहेगी और कारोबार में बरकत आएगी।


मेष (Aries) : आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दिखेंगे। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- लक्ष्य के प्रति भटकाव और भ्रम न लाएं
वृष (Taurus) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज अपने मन की चंचलता को बहकने न दें।
मिथुन (Gemini) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने काम के प्रति लापरवाही न दिखाएं।
कर्क (Cancer) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। नियमित रूप से अपना काम स्वयं करें। क्या न करें - दूसरों पर अपना काम न छोड़ें।
सिंह (Leo) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं।
कन्या (Virgo) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज शत्रुओं से विशेष रूप से सावधान रहें।
तुला (Libra) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें - आमदनी की गति धीमी रहने के कारण परेशान न हों।
वृश्चिक (Scorpio) : आज काम विलंब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी अनावश्यक कार्य में खुद को आज शामिल न करें।
धनु (Sagittarius) : आज आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत है। क्या न करें- जमीन खरीदने या बेचने का काम आज न करें।
मकर (Capricorn) : आज के दिन आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना हो सकता है। क्या न करें - भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यावहारिकता का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक होगी। क्या न करें - बाहरी खानपान से आज परहेज करें।
मीन (Pisces) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- बातचीत से कतराएं नहीं।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।

दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।