नाराज भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा जाने क्यों


*पंकज पाराशर छतरपुर*
भोपाल l मध्य प्रदेश में भाजपाइयों में मंडल अध्यक्षों को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है, जहां भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस्तीफा सौंप रहे हैं वही निर्णय नहीं बदला तो आत्महत्या की बातें कह रहे हैं l पन्ना जिले की पवई विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के 1500 से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के आवास पर मिलने पहुंचे l
भारतीय जनता पार्टी पवई विधानसभा के चारों मंडल में संगठन चुनाव में हुई धांधली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल के 1500 से अधिक कार्यकर्ता राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के बंगले पर पहुंचे और सामूहिक इस्तीफे देने की पेशकश की जहां भारतीय जनता पार्टी पवई मंडल द्वारा गुलाब सोनी को मंडल के अध्यक्ष बनाया गया जो पार्टी प्रदेश संगठन ने तय किया था उम्र सीमा में से 37 वर्ष बता कर जिसकी उम्र 44 वर्ष है यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के सामने दाखिला पंजी दी एवं शीघ्र ऐसे लोगों को हटाने की पेशकश की उनके द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया शीघ्र ही  निर्णय लिया जाएगा l