भारतीय जनता पार्टी ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन


पप्पू जायसवाल बिहारपुर    भारतीय जनता पार्टी मंडल बिहारपुर चांदनी द्वारा किसान विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन सप्ताहिक बाजार बिहारपुर में किया गया। इस दौरान कांग्रेस की घोषणा पत्र के अनुसार 2500 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का पूरा धान खरीदने, 2 वर्ष का पूरा बोनस किसानों को तत्काल प्रदान करने,गन्ना उत्पादकों को सहकारी समिति द्वारा निर्धारित ₹355 की दर से गन्ना खरीदी करने एवं गन्ना हेतु घोषित बोनस देने,चने एवं मक्के के फसल को भी जन घोषणा पत्र में घोषित दर से खरीदी की जाए,नई फसल को जिन किसानों ने 15 अक्टूबर से पहले मंडियों में औने पौने दामों में बेचा है किसानों की सूची बनाकर उनको हुए नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाए, असमय वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर आरबीसी 6-4 के तहत् मुआवजे का भुगतान हो,कृषि विद्युत पंपों के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करते हुए रियायत दर पर बिजली प्रदान करने की समुचित व्यवस्था हो, किसानों को बंधक बनाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित जिला कार्यसमिति सदस्य अवध कुमार पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपाल जायसवाल , मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ पाठक,जिला कोषाध्यक्ष भाजयुमो सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष बिहारपुर रामेश्वर बैस, मंडल महामंत्री सियाराम नाई, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक अजीज अंसारी, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो हंसे लाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो उपेंद्र कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार मंडल प्रवक्ता,संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल मुकुंद लाल जायसवाल,शिवधन गुप्ता,अखिलेश पंडो,शिवशरन गुप्ता, सुरेंद्र पुरी, रविखैरवार,जगदीश कोल,मनराखन सिंह,रामेश्वर जायसवाल,शिवचरण काशी, हंसेलाल जायसवाल, ओपेंद्र कुमार गुप्ता,मानप्रसाद बैंस, रामानुज देवांगन,श्याम नारायण बैंस, निर्मल पुरी, दीपक पुरी, छोटे लाल यादव, रामफल ना, राम प्रताप विश्वकर्मा, रामसुभग यादव, रामलला बैंस, सीतल गुप्ता, परमेश्वर गुर्जर, प्रेम लाल विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल,सुभाष गिरी, श्याम कार्तिक जायसवाल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।