बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने किया और राज्यपाल व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का सम्मान



बदायूँ गौरव क्लब द्वारा पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया।बदायूँ गौरव क्लब के सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा एवं सांस्कृतिक सचिव गौरव पाठक ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शॉल ओढ़ाकर,सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का आगमन बदायूँ के लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा,शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य,करुणेश राठौड़,दिनेश शर्मा आदि मोजूद रहे।