समग्र शिक्षा अभियान के तहत 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न



चन्द्र शेखर शर्मा किशनगढ़ राजस्थान: मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान किशनगढ़ के तत्वावधान में 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शनिवार को सुरसुरा स्थित जाट विश्राम स्थली में शुरू हुआ।उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अभियान दीपचंद बुनकर थे जबकि अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने की। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल ढाका भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रभारी एवं संदर्भ व्यक्ति ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 143 संभागी भाग ले रहे हैं। जिनमें अधिकांशतः महिला पीटीआई शामिल है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए एडीपीसी समसा बुनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मरक्षा से अभिप्राय खुद की रक्षा करने से है ,आत्मरक्षा करते समय व्यक्ति सामने वाले व्यक्ति को पीट भी सकता है या फिर किसी की जान भी ले सकता है। लेकिन यदि हमारे पास सबूत है, कि यह सब आत्मरक्षा के दौरान हुआ है तो वह दंडनीय नहीं है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 96 से लेकर 106 ने हमें आत्मरक्षा का अधिकार दिया है। सीबीईओ शर्मा ने भी अपने उद्गार व्यक्त कर कहा कि आत्मरक्षा का अधिकार जगह एवं परिस्थिति पर निर्भर करता है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल ढाका ने भी उपस्थित संभागीयों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के उद्देश्य बारे में अपने विचार सुझाए। गौरतलब है कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण मुख्यमंत्री बजट घोषणा में शामिल किया गया है। राज्य के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 6 से 12 की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षणों का आयोजन राज्य भर में संचालित किया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण   मुख्य उद्देश्य  बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। ताकि वह आने वाले खतरों से स्वयं की रक्षा कर सकें। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में भावना तंवर, अर्चना मीणा, करुणा मीणा, मीनाक्षी वर्मा एवं अंजू बलौदा द्वारा 143 संभागीयों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। जो आगे चलकर अपने स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। इस अवसर पर मंच संचालन आलोक शर्मा द्वारा किया गया।