राजस्थान में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित उच्चाधिकारियों ने किया अवलोकन


चंद्र शेखर शर्मा किशनगढ़ राजस्थान: किशनगढ़। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल ढाका ने बुधवार को संयुक्त रूप से जाट विस्तर विश्राम स्थली सुरसुरा में संचालित 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का बारीकी से अवलोकन किया। दोनों ही उच्च अधिकारियों ने दक्ष प्रशिक्षकों एवं संभागीयों सेशिविर संबंधी व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं के साथ महिला शिक्षिकाओं को मित्रवत व्यवहार अपनाना चाहिए, ताकि वह अपनी आवश्यकता या किसी भी प्रकार की समस्या को  शिक्षिकाओं  के साथ साझा कर सकें, ताकि समस्या का समाधान और आवश्यकता की पूर्ति समय रहते हो जाए। उन्होंने उपस्थित महिला संभागीयों को यह भी बताया कि बालिकाएं सामाजिक तौर पर आने वाले खतरों से अनजान होती है और कई बालिकाओं को तो पारिवारिक संरक्षण भी अच्छे ढंग से प्राप्त नहीं होता है इसलिए कई बार बालिकाएं गलत व्यक्तियों के षड्यंत्र की शिकार भी हो जाती हैं। इसलिए शिक्षिकाओं का दायित्व है, कि वे उन्हें  मजबूत और सबल बनाएं तथा उनके अंदर आत्मविश्वास जगाएं।एसीबीईओ ढाका ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें और कहां की महिलाओं को योग और व्यायाम के जरिए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना चाहिए।तभी जाकर वह आत्मरक्षा के गुर सीख सकती है, और आगे चलकर बालिकाओं को भी अच्छे ढंग से सिखा सकती है। जाट विश्राम स्थली सुरसुरा में संचालित 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को प्रातःकाल  प्रथम सत्र में आलोक शर्मा एवं गीता जड़िया द्वारा संभागीयों को योग एवं सामूहिक व्यायाम तथा प्राणायाम की सीख दी गई ।मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान किशनगढ़ के तत्वावधान में 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर  सुरसुरा स्थित जाट विश्राम स्थली में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पंचम दिवस दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा द्वितीय सत्र में संभागीयों को आत्मरक्षा के विविध आयामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम प्रभारी एवं संदर्भ व्यक्ति ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कुल 143 संभागी भाग ले रहे हैं। जिनमें मुख्य रूप से महिला  एवं पुरुष पीटीआई  शामिल है। दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में शामिल संभागीयों को महिला एवं बाल अधिकारों से जुड़े नियम कायदों की  भी जानकारी प्रदान की और उपस्थित संभागीयों के समक्ष आत्मरक्षा प्रशिक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शिविर में पूर्व दिवस के प्रशिक्षण  का अभ्यास भी करवाया गया।  ब्लाक के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 6 से 12 की बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन विद्यालय स्तर पर के आर पी तैयार करने हेतु किया जा रहा है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण  का मुख्य उद्देश्य  बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है। ताकि वह आने वाले खतरों से स्वयं की  रक्षा कर सकें। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षक के रूप में भावना कंवर, अर्चना मीणा, करुणा मीणा, मीनाक्षी वर्मा एवं अंजू बलौदा द्वारा 143 संभागीयों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। जिसका मूल उद्देश्य आगे चलकर अपने स्कूलों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम सहयोगी, श्योजी राम जाट, सतीश शर्मा, आलोक शर्मा आदि भी उपस्थित थे