दिल्ली विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएगी आम आदमी पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई



 आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्षों व जिला महसचिवो की बैठक आज दिनाँक 29 दिसंबर  2019 को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न  हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलो में पार्टी का संगठन ब्लॉक से लेकर जिले तक मज़बूत करना है संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओ को ही दायित्व दिया जाएगा जो हर समय पार्टी के कार्यो के लिए उपलब्ध रहते है।
       
          उत्तर प्रदेश  में संगठन को मज़बूत करने के साथ ही आगामी दिल्ली विधानसभा के चुनावों में पूरी उत्तर प्रदेश इकाई अपनी ताकत लगाएगी जिसमें प्रत्येक जिलाध्यक्ष को एक -एक विधानसभा का दायित्व दिल्ली में दिया जायेगा जिस जिलाध्यक्ष को जिस विधानसभा का दायित्व दिया जाएगा उस जिले का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने जिलाध्यक्ष के ही साथ ही कार्य करेंगें । 

            प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह तथ प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिह  जिलाध्यक्षों सीधे सम्पर्क में रहेंगे।दिल्ली में चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिल्ली में डेरा जमा लेंगे ।