आम आदमी पार्टी महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव पहुंची नोएडा


नोएडा  आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव नोएडा पहुंची। यहां  पहुंचकर गौतमबुद्ध नगर के महिला पदाधिकारियों से मुलाकात की एवं प्रदेश व देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की   और बताया कि तेलंगाना के हैदराबाद में डॉ के साथ जो हैवानियत की वीभत्स घटना घटी ,इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसे लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कल से अनशन पर बैठी है नीलम यादव व सभी साथियों ने डॉ  की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा
          नीलम यादव ने महिला संगठन के विस्तार पर चर्चा की और बताया कि प्रदेश में महिला कार्यकारिणी बन चुकी है और हर जिले में महिला कार्यकारिणी का विस्तार चल रहा है। नीलम यादव ने आगे जानकारी दी कि दिल्ली  की केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही फ्री बस सेवा का लाभ नोएडा में रह रही महिलाओं को भी मिल रहा है क्योंकि दिल्ली परिवहन निगम की बसे दिल्ली के बाद नोएडा में ही सबसे ज्यादा आती है। नीलम यादव ने नोएडा में स्थानीय आम महिलाओ से भी मुलाकात की और बताया कि सभी का कहना है कि हम उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली जैसी सरकार चाहते है
          नीलम यादव ने बताया कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि बलात्कर जैसी वीभत्स घटना में लिप्त पाये गये लोगो को 6 महीने में फाँसी की सज़ा मिलनी चाहिए। बैठक के बाद नीलम यादव गौतमबुद्ध नगर के महिला पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में चल रहे स्वाति मालीवाल के अनशन के लिए रवाना हो गई ।आज की बैठक में जिले की महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती अलीका ,सोशल मीडिया प्रभारी उर्वशी, स्वेता शर्मा ने भाग लिया इस बैठक में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन एवं जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम भी मौजूद रहे।

संजीव निगम