दैनिक राशिफल हिंदू पंचांग के साथ


🌞  *आज का हिन्दू पंचांग.पंडित विष्णु जोशी के साथ नीचे लिखे नम्बर पर भविष्य जानने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 16 दिसम्बर
⛅ *दिन - सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *तिथि - पंचमी 17 दिसम्बर रात्रि 03:40 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा 17 दिसम्बर रात्रि 02:48 तक तत्पश्चात मघा*
⛅ *योग - वैधृति 17 दिसम्बर रात्रि 02:03 तक  तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:24 से सुबह 09:44 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:08*
⛅ *सूर्यास्त - 17:57*
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीति संक्रांति  (पुण्यकाल दोपहर 03:29 से सूर्यास्त तक), धनुर्मास प्रारंभ*
 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷  *तुलसी* 🌷
➡ *25 दिसम्बर 2019 को तुलसी पूजन दिवस है ।*
🙏🏻 *प्राचीन काल से ही यह परंपरा चली आ रही है कि घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए। शास्त्रों में तुलसी को पूजनीय, पवित्र और देवी स्वरूप माना गया है, इस कारण घर में तुलसी हो तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि ये बातें ध्यान रखी जाती हैं तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा हमारे घर पर बनी रहती है। घर में सकारात्मक और सुखद वातावरण बना रहता है, पैसों की कमी नहीं आती है और परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। यहां जानिए शास्त्रों के अनुसार बताई गई तुलसी के संबंध में 8 खास बातें…*
🌿 *1. इन दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए तुलसी के पत्ते-*
*शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों में नहीं तोड़ने चाहिए। ये दिन हैं अमावश्या, पूनम, एकादशी,द्ववादशी, रविवार और सूर्य या चंद्र ग्रहण काल। इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। बिना उपयोग तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को दोष लगता है। अनावश्यक रूप से तुलसी के पत्ते तोड़ना, तुलसी को नष्ट करने के समान माना गया है।*
🌿 *2. रोज करें तुलसी का पूजन-*
*हर रोज तुलसी पूजन करना चाहिए  साथ ही यहां बताई जा रही सभी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। साथ ही, हर शाम तुलसी के पास दीपक लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पास दीपक लगाते हैं, उनके घर में महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।*
🌿 *3. तुलसी से दूर होते हैं वास्तु दोष-*
*तुलसी घर-आंगन में होने से कई प्रकार के वास्तु दोष भी समाप्त हो जाते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति पर शुभ असर होता है।*
🌿 *4. तुलसी का पौधा घर में हो तो नहीं लगती है बुरी नजर-*
*ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा होने से घर वालों को बुरी नजर प्रभावित नहीं कर पाती है। साथ ही, सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है। सकारात्मक ऊर्जा को बल मिलता है।*
🌿 *5. तुलसी का सूखा पौधा नहीं रखना चाहिए घर में-*
*यदि घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है तो उसे किसी पवित्र नदी में या तालाब में या कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए। तुलसी का सूखा पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है।*
🌿 *6. सूखा पौधा हटाने के बाद तुरंत लगा लेना चाहिए तुलसी का दूसरा पौधा-*
*एक पौधा सूख जाने के बाद तुरंत ही दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए। सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से बरकत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी वजह से घर में हमेशा पूरी तरह स्वस्थ तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए।*
🌿 *7. तुलसी है औषधि भी-*
*तुलसी का धार्मिक महत्व तो है, साथ ही आयुर्वेद में इसे संजीवनीबूटी के समान माना जाता है। तुलसी में कई ऐसे गुण होते हैं जो कई बीमारियों को दूर करने और उनकी रोकथाम करने में सहायक हैं। तुलसी का पौधा घर में रहने से उसकी सुगंध वातावरण को पवित्र बनाती है और हवा में मौजूद बीमारी फैलाने वाले कई सूक्ष्म कीटाणुओं को नष्ट कर देती है।*
🌿 *8. रोज तुलसी की एक पत्ती सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे-*
*तुलसी की सुंगध हमें श्वास संबंधी कई रोगों से बचाती है। साथ ही, तुलसी की एक पत्ती रोज सेवन करने से हम सामान्य बुखार से बचे रहते हैं। मौसम परिवर्तन के समय होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव हो सकता है। तुलसी की पत्ती सेवन करने से हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है, लेकिन हमें नियमित रूप से तुलसी की पत्ती का सेवन करते रहना चाहिए।*
मेष:
आज का दिन आपके लिए मनोर्थ सिद्धिकारक है। संतान पक्ष से भी जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोपहर से लेकर सांयकाल तक राज्य की तरफ से कुछ परेशानी हो सकती है, सावधान रहें।
🌷🌷🌷🌷
वृषभ:🌞🙏
आज किसी प्रियजन और रिश्तेदार को शारीरिक कष्ट हो सकता है। फिजूल खर्च और व्यर्थ के विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक परिजनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
🌞
मिथुन:🙏
आज आपके मन में अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। समय आज अनुकूल नहीं रहेगा। किंतु तुला राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मानसिक संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल ऊंचा हो जाएगा।
🌷
कर्क:🌞🙏
आज आपको राज्य से मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुणवाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात तक अचानक मेहमानों का आना मन खुश कर देगा। दोस्तों पर खर्च होगा।
🌞
सिंह:🙏
आज आपकी जेब से शुभ व्यय होग और कीर्ति में वृद्धि होगी। भाग्य का उदय होगा। धन-धर्म की वृद्धि, शत्रु चिंताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी।
🌞
कन्या:🙏
मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिंता रहेगी। रक्त तथा पित्त से जुड़े रोगों से शारीरिक कष्ट होने की संभावना बन रही है, सतर्कता बरतें। इस सबके बावजूद आपको व्यवसाय में लाभ व जीवनसाथी का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा।
🌷
तुला:🙏
आज ऐसे योग बन रहे हैं कि आपको अचानक बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ हो सकता है। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा कष्ट हो सकता है।
🌷
वृश्चिक:🙏
आज आपको संतान पक्ष की चिंता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। स्थान परिवर्तन होने प्रबल योग है। आर्थिक लाभ तो होगा परंतु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रह सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा, सावधान रहें।
🙏
धनु:🌞
आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेगा। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परंतु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। रात्रि में किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त हो सकता है।
🌞
मकर:🙏
भाई-बंधुओं व व्यापार के सहयोगियों से मन मुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज हो सकता है। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रह सकते हैं। सायंकाल के समय संपत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी।
🙏
कुंभ:🌷
आज आपको व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बन रही है। प्रयास करेंगे तो लाभ मिल सकता है। हालांकि व्यवसाय में भागीदारों से परेशानी होने की संभावना है , सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है।
🙏
मीन:🌞
आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और
अधिकारों में वृद्धि होगी, जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। किंतु अपने कार्य-कौशल से सायंकाल तक आप सबकुछ सामान्य बना लेंगे।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये

दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7,  16,  25

शुभ अंक : 7,  16,  25,  34
शुभ वर्ष : 2021,  2027,  2030

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद,  पिंक,  जामुनी,  मेहरून 

कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
🌞🙏🌷🍒🍓🍓🍉