हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के संग



🌞आज का हिन्दू पंचांग.पंडित विष्णु जोशी*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 04 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - बुधवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - अष्टमी 5 दिसम्बर रात्रि 01:44 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 05:10 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग - हर्षण दोपहर 02:55 तक  तत्पश्चात वज्र*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:17 से दोपहर 01:17 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:02*
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी  (सूर्योदय से रात्रि 1:44 तक)*
 💥 *विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *अष्टमी तिथि के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *ज्योतिष शास्त्र के अंतर्गत अनेक ऐसे छोटे व आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है। बहुत से लोग इन उपायों के बारे में या तो जानते नहीं हैं  और यदि जानते हैं तो इन पर विश्वास नहीं करते। इन उपायों पर विश्वास करने के लिए जरूरी है स्वयं पर विश्वास करना।*
🙏🏻  *ज्योतिष के अनुसार, यदि ये उपाय सच्चे मन से किए जाएं तो जल्दी ही इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
👉🏻 *करें इन 9 में से कोई भी 1 उपाय, चमक सकती है किस्मत*
🙌🏻 *1. रोज सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखें*
*रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।*
🐄 *2. पहली रोटी गाय को दें*
*भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।*
🐜 *3. चीटियों को आटा डालें*
*अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमक जाए तो रोज चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें। ऐसा करने से आपके पाप कर्मों का क्षय होगा और पुण्य कर्म उदय होंगे। यही पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।*
🙏🏻 *4. देवताओं को फूलों से सजाएं*
*घर में स्थापित देवी-देवताओं को रोज फूलों से सजाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे ही हो। सच्चे मन से देवी-देवताओं को फूल आदि अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं व व्यक्ति के जीवन की हर परेशानी दूर कर सकते हैं। स्नान करने के बाद तोड़े गए फूल ही भगवान को चढ़ाना चाहिए, ऐसा नियम है।*
🏠 *5. सुबह करें झाड़ू-पोछा*
*घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। रोज सुबह झाड़ू-पोछा करें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा करता है, देवी लक्ष्मी उस घर में निवास नहीं करती और वहां से चली जाती हैं।*
🐠 *6. मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं*
*अपने घर के आस-पास कोई ऐसा तालाब, झील या नदी का चयन करें, जहां बहुत सी मछलियां हों। यहां रोज जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाएं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह बहुत ही अचूक उपाय है। नियमित रूप से जो यह उपाय करता है, कुछ ही दिनों में उसकी परेशानियां दूर होने लगती हैं।*
👫 *7. माता-पिता का आशीर्वाद लें*
*रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आप पर आने वाला संकट टल जाएगा और आपके काम बनते चले जाएंगे।*
🌳 *8. पीपल पर जल चढ़ाएं*
*रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।*
🏃🏻 *9. घर खाली हाथ न जाएं*
*बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। चाहे वह पेड़ का पत्ता ही क्यों न हो।......आईये जानते राशियों के बारे में और पंचक कीपूर्ण जानकारी भी सबसे पहले रोज की तरह मेष राशि के बारे में  ..*
पंचक
🌞☀🌷
पंचक तिथि प्रारंभ - 3 दिसम्बर, 12:58 AM  पंचक तिथि समाप्त - 8 दिसम्बर, 01:29 AM पर
एकादशी
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
प्रदोष
09 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
अमावस्या
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।

मेष राशि
🌞🌷☀🙏
आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे।  आज आप अपने मन की बात दोस्तों  से शेयर कर सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध भी सुधर सकते हैं।हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, तरक्की मिलेगी।
वृष राशि
🌞🙏🌷
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रूका हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा।अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर छत पर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानीरखें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
🌞🌷🙏
आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लग पायेगा। बंदरों को केला खिलाएं, मुश्किलों का अंत होगा।
कर्क राशि
🙏🙏
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं,सारी परेशानियां दूर होंगी।
सिंह राशि
👁🍥🌷
आप नई चीजें सीखने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। कम मेहनत से भी आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। जरूरतमंद को भोजन करायें,रिश्तों में मिठास आयेगी।
कन्या राशि
🙏
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट भी होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता मिलेगी
तुला राशि
🍅🌷🍓
आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन होने की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार  मंत्र- 'ॐ श्री हनुमंते नमः' का जाप करें।कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
🌞☀🌷🍒
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पूरे दिन खुशियाँ मिलाती रहेंगी।
धनु राशि
🌞☀🌷🍒
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि
🌞☀🌷
आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान जी के दर्शन करें, समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
कुंभ राशि
🌞☀🌷
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे।आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।हनुमान जी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
मीन राशि
🌞☀🌷
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जल में कुछ दाने अक्षत डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, काम बनाते नज़र आयेगें।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
🌞☀🌷🍒
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी,  कुशाग्र बुद्धि वाले,  साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 🌞☀🌷🍒🍓
शुभ दिनांक : 4,  8,  13,  22,  26,  31

शुभ अंक : 4,  8,18,  22,  45,  57
शुभ वर्ष : 2017, 2020,  2031,  2040,  2060 

ईष्टदेव : श्री गणेश,  श्री हनुमान

शुभ रंग : नीला,  काला,  भूरा
 ☀🌷🍒🍓
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।☀🌷🍒🍓🙏🙏