भाजपा बिहार पुर चांदनी ने किया सरकार के विरोध में वादा निभाओ आंदोलन



बिहारपुर     सूरजपुर जिले के भाजपा मंडल बिहारपुर चांदनी के भाजपा नेताओं एवं किसानों के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ 25 रुपए धान खरीदी करने को घोषणा करके नहीं खरीदने, एवं उल्टा ही किसानों का रकबा कम कर देना एवं घर घर में जाकर छापेमारी करने पर एक दिवसीय सोसाइटी ग्राम पंचायत नवगई के बगल में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई राज्य सरकार द्वारा मांगे पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।इस दौरान भाजपा नेता जिला कार्यसमिति सदस्य अवध कुमार,कालीचरण काशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामपाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बेस, विस्तारक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो हंसेलाल जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ पाठक,मंडल महामंत्री सियाराम नाई, मंडल प्रवक्ता मुकेश कुमार साकेत,बूथ अध्यक्ष शिवधन गुप्ता, जगदीश प्रसाद ,मनराखन सिंह, शीतल गुप्ता, उपसरपंच लल्लू पूरी, रवि खेरवार, रामेश्वर जायसवाल, दीपक पुरी, विनोद गुप्ता, रामप्रताप विश्वकर्मा, श्यामबिहारी बैंस, श्याम नारायण बैंस सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।