हिंदू पंचांग दैनिक राशिफल के साथ पंडित विष्णु जोशी की कलम से



🌞~ *आज का हिन्दू पंचांग पंडित विष्णु जोशी*
~ 🌞7905156547
⛅ *दिनांक 06 दिसम्बर 2019*
⛅ *दिन - शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत -1941*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - मार्गशीर्ष*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि - दशमी 7 दिसम्बर प्रातः 06:34 तक तत्पश्चात एकादशी*
⛅ *नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद रात्रि 10:58 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग - सिद्धि शाम 04:32 तक  तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:18 तक*
⛅ *सूर्योदय - 07:03*
⛅ *सूर्यास्त - 17:55*
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष -
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~*
🌷 *मोक्षदा एकादशी* 🌷
➡ *07 दिसम्बर 2019 शनिवार को प्रातः 06:35 से 08 दिसम्बर, रविवार को सुबह 08:29 तक एकादशी है ।*
💥 *विशेष - 08 दिसम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*
🙏🏻 *यह बड़े भारी पापों का नाश करनेवाला व्रत है | नीच योनि में पड़े पितर भी इसके पुण्यदान से मोक्ष पाते हैं |
🌷 *व्यतिपात योग* 🌷
🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ व्यतिपात योग - 06 दिसम्बर 2018 शुक्रवार को शाम 04:33 से 07 दिसम्बर, शनिवार को शाम 05:05 तक व्यतीपात योग है।*
🌷 *श्रीमद् भगवद् गीता जयंती*
➡ *08 दिसम्बर 2019 रविवार को श्रीमद् भगवद् गीता जयंती है।*
🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए प्रतिवर्ष इस तिथि को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है। गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।*
🙏🏻 *गीता दुनिया के उन चंद ग्रंथों में शुमार है, जो आज भी सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे हैं और जीवन के हर पहलू को गीता से जोड़कर व्याख्या की जा रही है। इसके 18 अध्यायों के करीब 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है जो कभी ना कभी हर इंसान के सामने आती है। आज हम आपको इस लेख में गीता के 9 चुनिंदा प्रबंधन सूत्रों से रूबरू करवा रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-*
🌷 *1 : श्लोक*
*कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।*
*मा कर्मफलहेतु र्भूर्मा ते संगोस्त्वकर्मणि ।।*
🙏🏻 *अर्थ- भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि हे अर्जुन। कर्म करने में तेरा अधिकार है। उसके फलों के विषय में मत सोच। इसलिए तू कर्मों के फल का हेतु मत हो और कर्म न करने के विषय में भी तू आग्रह न कर।*
🙏 *मैनेजमेंट सूत्र- भगवान श्रीकृष्ण इस श्लोक के माध्यम से अर्जुन से कहना चाहते हैं कि मनुष्य को बिना फल की इच्छा से अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। यदि कर्म करते समय फल की इच्छा मन में होगी तो आप पूर्ण निष्ठा से साथ वह कर्म नहीं कर पाओगे। निष्काम कर्म ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम देता है। इसलिए बिना किसी फल की इच्छा से मन लगाकर अपना काम करते रहो। फल देना, न देना व कितना देना ये सभी बातें परमात्मा पर छोड़ दो क्योंकि परमात्मा ही सभी का पालनकर्ता है।*
🌷 *2 : श्लोक*
*योगस्थ: कुरु कर्माणि संग त्यक्तवा धनंजय।*
*सिद्धय-सिद्धयो: समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।*
🙏🏻 *अर्थ- हे धनंजय (अर्जुन)। कर्म न करने का आग्रह त्यागकर, यश-अपयश के विषय में समबुद्धि होकर योग युक्त होकर, कर्म कर, (क्योंकि) समत्व को ही योग कहते हैं।*
🙏 *मैनेजमेंट सूत्र- धर्म का अर्थ होता है कर्तव्य। धर्म के नाम पर हम अक्सर सिर्फ कर्मकांड, पूजा-पाठ, तीर्थ-मंदिरों तक सीमित रह जाते हैं। हमारे ग्रंथों ने कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश-अपयश और हानि-लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। बुद्धि को सिर्फ अपने कर्तव्य यानी धर्म पर टिकाकर काम करना चाहिए। इससे परिणाम बेहतर मिलेंगे और मन में शांति का वास होगा। मन में शांति होगी तो परमात्मा से आपका योग आसानी से होगा। आज का युवा अपने कर्तव्यों में फायदे और नुकसान का नापतौल पहले करता है, फिर उस कर्तव्य को पूरा करने के बारे में सोचता है। उस काम से तात्कालिक नुकसान देखने पर कई बार उसे टाल देते हैं और बाद में उससे ज्यादा हानि उठाते हैं।*
🌷 *3 : श्लोक*
*नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना।*
*न चाभावयत: शांतिरशांतस्य कुत: सुखम्।*
🙏🏻 *अर्थ- योग रहित पुरुष में निश्चय करने की बुद्धि नहीं होती और उसके मन में भावना भी नहीं होती। ऐसे भावना रहित पुरुष को शांति नहीं मिलती और जिसे शांति नहीं, उसे सुख कहां से मिलेगा।*
🌞 *मैनेजमेंट सूत्र - हर मनुष्य की इच्छा होती है कि उसे सुख प्राप्त हो, इसके लिए वह भटकता रहता है, लेकिन सुख का मूल तो उसके अपने मन में स्थित होता है। जिस मनुष्य का मन इंद्रियों यानी धन, वासना, आलस्य आदि में लिप्त है, उसके मन में भावना (आत्मज्ञान) नहीं होती। और जिस मनुष्य के मन में भावना नहीं होती, उसे किसी भी प्रकार से शांति नहीं मिलती और जिसके मन में शांति न हो, उसे सुख कहां से प्राप्त होगा। अत: सुख प्राप्त करने के लिए मन पर नियंत्रण होना बहुत आवश्यक है।*
👉🏻 *शेष कल..........*🙏
पंचक
पंचक तिथि प्रारंभ - 3 दिसम्बर, 12:58 AM  पंचक तिथि समाप्त - 8 दिसम्बर, 01:29 AM पर
एकादशी
रविवार, 08 दिसंबर मोक्षदा एकादशी
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
प्रदोष
09 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
अमावस्या
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।

पति-पत्नी के बीच झगड़ों से मुक्ति;;;;
 के उपाय अगर सही तरीके से किए जाएँ तो अच्छा असर दिखाते हैं। एक बहुत साधारण सा टोटका है जो करने में भी बहुत आसान है। पत्नी अपने पति के सिरहाने सिंदूर की पुड़िया
 और पति अपनी पत्नी के सिरहाने कपूर की पुड़िया रख दें ।
  इससे अच्छा पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाने का उपाय हो नहीं सकता है।
मेष:🙏🙏
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकते हैं।
वृष:🙏🙏
आज प्रारंभ किए हुए कार्य पूरे नहीं रहेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी। फिजूल खर्ची हो सकती है। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में कलह हो सकता है।
मिथुन:🙏🙏
 आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य के कारण कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। इन अवसरों का आपको लाभ उठाना चाहिए। कारोबार के हिसाब से दिन लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के संकेत हैं। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क:🙏🙏
 आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। दफ्तर के कार्य से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। सेहत अच्छा रहेगा।
सिंह: 🙏🙏
आज आपका दिन मजेदार रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष सबल होगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे। सेहत सामान्य बना रहेगा।
कन्या:🙏🙏
 आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। बिजनेस के क्षेत्र में जोखिम ले सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दें।
तुला: 🙏🙏
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है। आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी। लोगों के बीच सम्मान मिलेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए वस्त्र वगैरह की खरीदारी होगी।
वृश्चिक: 🙏🙏
आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार को लेकर आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहें।
धनु: 🙏🙏
आज आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। प्रिय मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपने क्रोध पर संयम रखिए। आज यात्रा न करें। पेट संबंधी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं।
मकर: आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आपकी सारी कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। निजी संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। सेहत ठीक रहेगा।
कुंभ:🙏🙏
 आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपका उत्साह चरम पर रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा
मीन: 🙏🙏
आज नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। खर्च पर नियंत्रण रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाये
🙏🙏
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक,  विनोदी,  कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6,  15,  24

शुभ अंक : 6,  15,  24,  33,  42,  51,  69,  78
शुभ वर्ष :  2020,  2022,  2026 

ईष्टदेव : मां सरस्वती,  महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम,  सफेद,  लाल,  बैंगनी 
 🙏🙏
कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। 🌞☀🌷🙏