नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का जयपुर में भाजपाइयों ने किया स्वागत



सवाई माधोपुर।( रिपोर्ट चंद्रशेखर शर्मा )भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में निर्वाचन कार्यक्रम एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय व गंगापुर उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र से दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं  सैकड़ों कार्यकर्त्ता राजधानी जयपुर पहूंचे।
गंगापुर सिटी से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह बस द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुए।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के अलावा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द जैन,भाजयुमो जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, भाजपा कार्यकर्ता मनोज कुनकटा,भवानी मानपुर एवं चारो मंडलों के कई कार्यकर्त्ता शामिल थे।
भाजपा कार्यकर्त्ता मनोज कुनकटा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश पुनिया का अभिनंदन किया एवं पुनिया को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दीं।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पुनिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरी है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी धड़कन है।प्रत्येक कार्यकर्त्ता के लिए उनके दरवाजे 24 घण्टे खुले हुए हैं।कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा जब भी कार्यकर्ता उन्हें याद करेंगे एक सेवक के रूप में सदैव तैयार मिलेंगे।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं कार्यकुशलता से प्रदेश भाजपा सफलता के नये सोपान स्थापित करेगी।आपके नेतृत्व में कार्यकर्ता नए जोश और दृढ़ता से समर्पण और कर्मठता के नए आयाम छूएंगे।
सभी कार्यकर्ताओं ने पूनिया जी को बधाई एवं सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।