423 वी पुण्यतिथि पर महाराणा प्रताप का भावपूर्ण स्मरण।



महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने व वीरांगना चौक पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग।

वर्तमान समय में महाराणा प्रताप के विचारों का अनुसरण आवश्यक।

महाराणा प्रताप की 423 वी पुण्यतिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप के प्रति आस्था प्रदर्शन करने हेतु सैकड़ों की संख्या में लोग रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक बदायूं पर एकत्र हुए, रानी लक्ष्मीबाई का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए तदन्तर भामाशाह चौक पहुंचकर भामाशाह जी का स्मरण कर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे तथा पुष्पों से सुसज्जित चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

तदन्तर महाराणा प्रताप जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, महाराणा प्रताप चौक का सौन्दर्यीकरण कराकर सुरक्षा के स्थायी उपाय करने, वीरांगना चौक पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बदायूं, जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपमाला गोयल को सौंपा गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं, जननायक हैं।सर्व समाज उनके प्रति आस्थावान हैं। महाराणा प्रताप के देश और समाज के लिए दिये गये विचार वर्तमान संदर्भों में सर्वाधिक प्रासन्गिक हैं।देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उन्होंने अन्तिम क्षण तक लड़ाई लडी।अपना सर्वस्व देश के लिए समर्पित कर दिया। जंगलों में रहे,घास की रोटियां खायी,कष्ट सहे लेकिन गुलामी को स्वीकार नहीं किया। राजनैतिक नेतृत्व को महाराणा प्रताप के विचारों को अन्गीकार कर राष्ट्र हित में उनके विचारों का उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम में विशिष्ट  रूप से जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक भारतीय, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं दीपमाला गोयल, भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य राणा प्रताप सिंह, सदस्य जिला पंचायत सत्यवीर सिंह,अन्कित सिंह चौहान, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मार्गदर्शक प्रताप सिंह आचार्य, डॉ वीरपाल सिंह सोलंकी, जितेंद्र सिंह राठोड़, राजपाल सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, शिशुपाल सिंह, जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, नगर अध्यक्ष डाल भगवान सिंह,धीरज पाल सिंह राणा, अनिरूद्ध सिंह,ट्रस्ट के जिला संयोजक रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष ओमकार सिंह तोमर, महासचिव देवी सिंह देवड़ा,ट्रस्टी टीकम सिंह, विपिन कुमार सिंह,क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष रतन वीर सिंह, युवा क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष रवि चौहान, कृषक सभा के जिला अध्यक्ष मनोज तोमर, तहसील अध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम व्याास, सीमा चौहान, सविता सिंह, शीतल राणा, रानी सिंह,मन्जजू सिंह आदि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  विक्रान्त सिंह, अनिल तोमर, भूपेंद्र प्रताप सिंह,मदन मोहन सिंह, रूप किशोर सिंह, सुनील तोमर, मनोज चन्देल, धर्मेंद्र वैध,भूराज सिंह राजलायर, सत्यवीर सिंह चौहान, धर्म वीर सिंह एडवोकेट,अभय प्रताप सिंह,अलन्कार सिंह तोमर, नितिन सिंह, मुकेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, रामसरन सिंह,शेर बहादुर सिंह, अवनीश कुमार सिंह, आदि उपस्थित  रहे।