नोएडा सीटू की बैठक सम्पन्न



नोएडा, हड़ताल की समीक्षा और आगे की रूपरेखा तय करने के लिए सीआईटीयू जिला सचिव मंडल की बैठक सीटू कार्यालय भंगेल फेस-2 नोएडा पर सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
 बैठक में हड़ताल के अभियान की समीक्षा रिपोर्ट सीटू जिला महासचिव राम सागर ने रखी जिस पर सीटू सचिव मंडल के सदस्य भरत डेंजर, लता सिंह, पूनम देवी, राम स्वारथ, मुकेश राघव, मदन प्रसाद, विनोद कुमार ने हड़ताल अभियान के अपने अपने अनुभव और विचार रखे और सभी ने मोदी सरकार की मजदूर कर्मचारी विरोधी नीतियों व बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, श्रम कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ और न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर 8 जनवरी 2020 को देश भर में शानदार हड़ताल के लिए सीटू की ओर से कर्मचारियों को बधाई दिया और जनपद के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।
जैसा की विधित है की सीटू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारियों के फेडरेशन के संयुक्त मंच ने देशव्यापी हड़ताल करने का आह्वान किया था इस हड़ताल को देशभर में मजदूरों/ कर्मचारियों, आम जनता का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक तरीके से समर्थन मिला और सभी क्षेत्र के कर्मचारियों की हड़ताल में अच्छी भागीदारी रही।
सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बैठक में कहा कि संघर्षों के माध्यम से लोगों की व्यापक एकता को और मजबूत कर मोदी योगी सरकार की सत्यानाशी, जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करना होगा जिसकी हमें अभी से तैयारी शुरू करने की जरूरत है।

गंगेश्वर दत्त शर्मा