क्षत्रिय महासभा बदायूँ की नगर इकाई ने किया जिला अधिकारी बदायूं का अभिनंदन



क्षत्रिय महासभा बदायूं के नगर अध्यक्ष डाल भगवान सिंह के नेतृत्व में महासभा के प्रमुख पदाधिकारी व सहयोगी जिलाधिकारी बदायूं के कार्यालय पहुंचे तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी व नगर मजिस्ट्रेट बदायूं को माला,शाल व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए क्षत्रिय महासभा बदायूं के नगर अध्यक्ष डाल भगवान सिंह ने कहा कि नागरिकता सन्शोधन अधिनियम को लेकर देशभर में अनेक स्थानों पर अप्रिय घटनाएं घटित हुई। किन्तु जिलाधिकारी बदायूं व उनकी टीम के सत्प्रयासो के कारण जनपद में शान्ति व्यवस्था बनी रही। जिलाधिकारी बदायूं के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर आचार्य प्रताप सिंह, धनपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, योगेश्वर प्रताप सिंह तोमर, डॉ सुशील कुमार सिंह,राणा प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, मुनीश कुमार सिंह, राकेश सिंह, जगमोहन सिंह राघव, विजय रतन सिंह, रतनवीर सिंह तोमर, अखिलेश चौहान,अभय प्रताप सिंह, शेर बहादुर सिंह, मनोज चन्देल आदि उपस्थित रहे।