24 फरवरी से 22 मार्च तक यूपी में चलेगा राष्ट्र निर्माण का सदस्यता अभियान-संजय सिंह



 लखनऊ आज 23 फरवरी 2020 को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदेश भर से  पहुंचे हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद संजय सिंह का काफिला रोड शो करते हुए विधानसभा के पास से निकलते हुये दोपहर 1:30 बजे कैसरबाग स्थित गांधी भवन पहुंचा

  यहां पर प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि 24 फरवरी से 22 मार्च तक राष्ट्र निर्माण के लिए पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।जिसमे पूरे प्रदेश से 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा 5 मार्च तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओ में पाँच हज़ार पोस्टर प्रति विधानसभा के हिसाब से लगाये जायेंगे इसके बाद 23 मार्च से 23 जून तक प्रदेश के सभी गांवों व शहर कुल एक लाख 20 हज़ार जन-संवाद किये जाएंगे।जून के बाद कभी भी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल की प्रदेश में सभा आयोजित की जाएगी।आज लखनऊ में विभिन्न दलों एवं संगठनों से आये लोगो ने संजय सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

     आज की इस बैठक में  प्रदेश भर से आये कार्यकर्ताओ का प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।आज की इस लखनऊ यात्रा में गौतमबुद्ध नगर से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन व जिला महासचिव व प्रवक्ता संजीव निगम के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।


संजीव निगम